विश्वविद्यालय के 31 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट

विश्वविद्यालय के 31 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकीय एवं तकनीकी संकाय के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट डेलॉयट, टैलेंट सर्व और केपी रिलायबल कंपनियों में हुआ। यह जानकारी प्लेसमेंट इंचार्ज हिमांशु पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि डेलॉयट कंपनी में बीसीए की छात्रा प्रेरणा मौर्या का एसोसिएट एनालिस्ट के पद पर 3.82 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर प्लेसमेंट हुआ।

टैलेंट सर्व कंपनी मे कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के 3 छात्रों अरविंद श्रीवास्तव, ऋत्विक द्विवेदी, उत्सव बरनवाल का चयन ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (फुल स्टैक इंजीनियर) के पद पर 6.0 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर चयन हुआ। इसके अलावा के.पी रिलायबल कंपनी मे मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 27 छात्रों (अभिजीत सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, अभिषेक दुबे, अभिषेक वर्मा, आदर्श सिंह, आकाश पांडेय, आनंद कुमार बरनवाल, अनिल कुमार, आयुष चौधरी, दीपेंद्र कुमार सिंह, दीपाली सिंह, हर्ष कुमार, हर्षित सिंह, कपिल देव यादव, मोहम्मद अहसान, पंकज कुमार, प्रकाश सिंह, प्रशांत, प्रिंस जैसवाल, रजत मौर्य, ऋाषि तिवारी, रोहित द्विवेदी, सर्वेश दुबे, सौम्या सिंह, श्रीश त्रिपाठी, सूरज राठोर, तुषार मिश्रा) का चयन ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी  के पद पर 2.88 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर हुआ। विद्यार्थियों की इस सफलता पर लविवि के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने सभी बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर रात एक महिला के घर पर...
फायरिंग में मजदूर को लगी गोली
आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव
फांसी का फंदा लगा महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा
पलवल सिविल सर्जन एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथाें गिरफ्तार
शिकायत का भय दिखाकर व्यापारी से सात हजार वसूले
 कैबिनेट मंत्री को पायलट करके लौट रही गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन पुलिस कर्मी घायल