एनडीआरएफ के जवानों को देखकर लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैंः शाह

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

गाजियाबाद। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज सुबह गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने एनडीआरएफ के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि विश्वास है कि एनडीआरएफ देश की जनता को किसी भी प्रकार की आपदा से सुरक्षित करने के लिए और मजबूती के साथ भविष्य में काम कर पाएगी। शाह ने कहा कि एनडीआरएफ के जवानों को देखकर लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2014 से न केवल आपदा और राहत कार्य के नवीनीकरण के लिए काम किया गया है, बल्कि अब हम ऐसी स्थिति में आ गए हैं कि हम जीरो कैजुअल्टी की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने छह परियोजनाओं का उद्घाटन किया। शाह ने कहा कि इन परियोजनाओं के चालू होने से राहत और बचाव कार्य में और आसानी होगी।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि जिस आपदा का हमें पूर्वानुमान है। इसका अंदेशा मौसम विभाग से मिल गया है, वहां पर जान माल की सुरक्षा, संपूर्ण सुरक्षा हमारा लक्ष्य हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में ढेर सारे काम किए गए हैं। इसको ध्यान में रखते हुए बहुत सारे निर्णय लिये गए है। जागरुकता और बचाव ऐप भी बनाए गए है। इसके माध्यम से धीरे-धीरे आपदा बचाओ देश का एक संस्कार बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ ने न केवल नागरिकों को, नागरिकों के साथ रहने वाले बेजुबान पशुओं को भी बचाकर उत्कृष्ट सेवा का उदाहरण दिया है। सरकार का लक्ष्य जानमाल और संपत्ति का नुकसान न्यूनतम करना है। हीट वेव जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करने के लिए गृह मंत्रालय तैयारी कर चुका है। आने वाले कुछ वर्ष में इसकी वजह से होने वाली जानमाल की हानि को हम न्यूनतम तक पहुंचाने में सफल होंगे।

उन्होंने कहा कि एनडीआरफ और गृह मंत्रालय ने 8,500 से अधिक अपने जवान, 10 हजार सिविल डिफेंस से जुड़े हुए कर्मचारी और 2 लाख 20 हजार से ज्यादा वालंटियर को प्रशिक्षित करने का सराहनीय काम किया है। दो वर्षों में 10,500 से ज्यादा नाविकों को भी प्रशिक्षित किया गया है। आज कुछ आपदा मित्र भी यहां पर उपस्थित हैं। डिजास्टर को मजबूत करने के लिए आपदा मित्रों का सहयोग उपयोगी होगा।

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ ने 20 वर्ष के अपने कार्यकाल में एक ऐसा स्थान प्राप्त किया है कि बल को देखकर देश का हर नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। इस बल ने अपने देश ही नहीं विदेश में भी आई आपदाओं में पहुंचकर सराहनीय कार्य किया, जिससे भारत का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने मौसम विभाग और एनडीआरएफ की तारीफ करते हुए कहा कि 7 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाकर जलवायु परिवर्तन को रोकने और पर्यावरण को सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली। एनडीआरएफ के महानिदेशक पीयूष कुमार आनंद ने केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया और उसके बाद खुली जीप से एनडीआरएफ के डीजी ने केंद्रीय मंत्री और मुख्य अतिथि को परेड का निरीक्षण कराया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

महिला कांवड़ियों के साथ की गयी वार्ता एवं पुलिस मित्रों का किया गया चयन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में श्रावण माह में आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
महिला कांवड़ियों के साथ की गयी वार्ता एवं पुलिस मित्रों का किया गया चयन

गैर-इरादतन हत्या के मामले से संबंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
गैर-इरादतन हत्या के मामले से संबंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

महुली पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया, 03 दिनों बाद परिजनों की लौटी मुस्कान

संत कबीर नगर, कई बार छोटी-सी नाराज़गी परिवारों को ऐसी चिंता में डाल देती है, जिसकी कल्पना भी नहीं की...
उत्तर प्रदेश 
महुली पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया, 03 दिनों बाद परिजनों की लौटी मुस्कान

डीएम की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार...