स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती से जनता त्रस्त, समाधान न हुआ तो आंदोलन होगा : पवन गुप्ता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। स्मार्ट और प्रीपेड मीटर व्यवस्था से जनता त्रस्त है, भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बार-बार फॉल्ट और शिकायतों का समय पर समाधान न होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

नए मीटरों में तेज रीडिंग और ओवरबिलिंग से आम उपभोक्ता आर्थिक दबाव झेल रहा है। केस्को अधिकारियों का रवैया पूरी तरह संवेदनहीन बना हुआ है।

पहले दिन सख्त पहरे में हुई यूपी-टीईटी परीक्षा-2026, परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम ये खबर भी पढ़े : पहले दिन सख्त पहरे में हुई यूपी-टीईटी परीक्षा-2026, परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम

इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जनहित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यह बातें शनिवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कही। कानपुर महानगर कांग्रेस के तत्वाधान में आज जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में केस्को मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने शरीर पर बिजली के तार बांधकर और हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के माध्यम से स्मार्ट और प्रीपेड मीटर की विसंगतियों, भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती और शिकायत निस्तारण व्यवस्था की खामियों को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रदर्शन के बाद निदेशक केस्को को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहरवासियों को हो रही समस्याओं के समाधान की मांग की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में कानपुर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट और प्रीपेड मीटर में तेज रीडिंग और ओवरबिलिंग की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। प्रीपेड प्रणाली में तकनीकी खराबी, बैलेंस खत्म होते ही अचानक बिजली कट जाना और रिचार्ज के बाद भी समय पर सप्लाई बहाल न होना आम समस्या बन चुकी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पुराने मीटर के मुकाबले नए मीटर में अधिक बिल आ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से स्मार्ट मीटरों की जांच कराकर ओवरबिलिंग रोकने, प्रीपेड मीटर की तकनीकी खामियां दूर करने, बिना सूचना बिजली कटौती पर रोक लगाने, बिजली आपूर्ति को नियमित और निर्बाध बनाने, शिकायतों के त्वरित समाधान की प्रभावी व्यवस्था लागू करने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

इसके साथ ही सब स्टेशन स्तर पर शिकायतों के समाधान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुरानी व्यवस्था बहाल करने की भी मांग उठाई गई। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दिव्यांगों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात, बढ़ेगी सहायता राशि, लगेंगे विशेष शिविर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मानसिक रूप से कमजोर (दिव्यांग) लोगों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार...
राष्ट्रीय 
दिव्यांगों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात, बढ़ेगी सहायता राशि, लगेंगे विशेष शिविर

फीफा विश्व कप 2026: पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में, क्रोएशिया को 2-1 से हराया

टोरंटो। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ऐतिहासिक गोल और अतिरिक्त समय में गोंकालो रामोस के विजयी हेडर की बदौलत पुर्तगाल ने शुक्रवार...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में, क्रोएशिया को 2-1 से हराया

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

कराकास। वेनेजुएला में 24 जून को आए दो विनाशकारी भूकंपों के आठ दिन बाद एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला,...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

 पायलट के केबिन का शीशा टूटते ही भड़के लोग

ट्रेन पर पत्थ:सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चलती लोकल ट्रेन...
विचार मित्र 
 पायलट के केबिन का शीशा टूटते ही भड़के लोग

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग