खाली इंजन पर खड़े होकर पल्ल्वी पटेल का प्रदर्शन,आरपीएफ ने दर्ज किया मुकदमा

चारबाग के प्लेटफॉर्म दो के ट्रैक पर उतरी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग

लखनऊ। शनिवार सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने यूजीसी की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। पल्ल्वी पटेल लगभग पांच सौ समर्थकों के साथ चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो पर खड़े इंस्पेक्शन दल के इंजन पर खड़ी हो गई। उन्होंने यूजीसी लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सैकड़ो समर्थको के साथ ट्रैक पर उतरने के कारण पल्ल्वी पटेल सहित 350 कार्यकर्ताओं पर आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज किया है।

pallawi
 
पल्लवी यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग कर रही थीं। फिलहाल इन पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। पल्लवी की पार्टी अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ता दोपहर 12.30 बजे चारबाग में इकट्ठा हुए। यहां से विधानसभा कूच करने की तैयारी करने लगे। वे सब जैसे ही बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन की तरफ भागे। जानकारी के मुताबिक स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचकर पल्लवी और कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे।

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ये खबर भी पढ़े : अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

इस दौरान कुछ कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर उतर गए। ट्रैक पर खड़े इंस्पेक्शन टीम के इंजन पर चढ़ने लगे। देखते ही देखते पल्लवी भी इंजन पर चढ़ गईं। नारेबाजी करने लगी। करीब डेढ़ घंटे तक यानी दोपहर 2 बजे तक स्टेशन पर हंगामा होता रहा। काफी देर तक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। बाद में प्रदर्शनकारियों को घसीटकर बस में भरा और इको गार्डन भेज दिया।

प्रदर्शन कर रहे अनिल राज कोरी ने कहा कि पहले हम लोगों ने बस रोकी थी। आज रेल रोकी है। अगर जरूरत पड़ी तो हवाई जहाज भी रोकेंगे। एयरपोर्ट पर ताला लगा देंगे। दलित, पिछड़ा, आदिवासी, सबको वोट करता है, मगर कोई भी उसके अधिकार के लिए सामने नहीं आता। हम लोग मुकदमों से नहीं डरते, मुकदमा हमारे लिए मेडल की तरह है। 

आरपीएफ ने विधायक पल्लवी पटेल और उनके समर्थकों के कृत्य को 'असंवैधानिक' करार देते हुए रेलवे एक्ट की धाराओं 147 (रेलवे परिसर में अनधिकृत प्रवेश), धारा 145 (सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव) और धारा 156 (ट्रेन की छत, इंजन या पायदान पर चढ़कर यात्रा या प्रदर्शन करना)  के तहत केस दर्ज किया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डिजिटल इंडिया के 11 साल पूरे, सीएम योगी ने मोदी के नेतृत्व को सराहा

लखनऊ। देश के महत्वाकांक्षी डिजिटल इंडिया अभियान ने बुधवार को 11 वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल इंडिया के 11 साल पूरे, सीएम योगी ने मोदी के नेतृत्व को सराहा

समिट बिल्डिंग में पकड़ी गईं 35 से अधिक लड़कियां, ठगी का चल रहा था बड़ा खेल

विभूतिखंड इलाके में मौजूद है बिल्डिंग
उत्तर प्रदेश 
समिट बिल्डिंग में पकड़ी गईं 35 से अधिक लड़कियां, ठगी का चल रहा था बड़ा खेल

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

   बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री...