कानपुर रोड पर बंद किए कट के विरोध में पदयात्रा स्थगित, व्यापारियों में नाराजगी

एसीपी कृष्णा नगर व सरोजनी नगर प्रभारी निरीक्षक ने समाधान का भरोसा दिलाया

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। राजधानी मुख्यालय से सटे सरोजनी नगर क्षेत्र में कानपुर रोड पर बंद किए गए कटों के विरोध में रविवार को प्रस्तावित पदयात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल के नेतृत्व में यह पदयात्रा होनी थी, जिसे पुलिस अधिकारियों द्वारा दो दिन का समय मांगने और विधायक के आश्वासन के बाद टाला गया। 

रविवार को शांति नगर स्थित साईं स्टेडियम के पास उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी, अभिभावक और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक इकट्ठा हुए थे।ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने फोन पर संबंधित विभागों से जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। 

अवैध खनन पर आईएमएसएस से 24 घंटे होगी निगरानी  ये खबर भी पढ़े : अवैध खनन पर आईएमएसएस से 24 घंटे होगी निगरानी 

वहीं, एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा और सरोजनी नगर प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने भी दो दिन का समय मांगते हुए संयुक्त बैठक बुलाकर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है। इसी के चलते संगठन ने प्रस्तावित पैदल मार्च स्थगित करने का निर्णय लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन द्वारा पूर्व में विभिन्न अधिकारियों को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट चिल्लावां, शांति नगर और दरोगा खेड़ा के मुख्य बाजारों के कट बंद होने से हजारों लोग प्रभावित हैं। स्कूली बच्चों को गलत दिशा से आने-जाने की मजबूरी है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। व्यापारियों का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय सभागार मे सोमवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ प्रो0 शिवाकांत...
शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

लालगंज, प्रतापगढ़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जिले में कई शिक्षण संस्थाओ के संस्थापक रहे पं0 मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती...
जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय