हत्याकांड का खुलासा : मां से प्रेम प्रसंग के चलते बेटे ने की थी हत्या, गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शनिवार को खाली प्लॉट में मिले एक युवक के शव और हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या हुई थी। पुलिस ने एक अपराधी व बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अमित कुमार आनंद ने रविवार काे घटना का खुलासा करते हुए बताया कि अशरफ नगर के गांव के बाहर एक खाली प्लॉट से नौ मई को सूरज की लाश बरामद हुई थी।

इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। सर्विलांस और स्थानीय थाना की पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर सूरज की हत्या का खुलासा कर दिया है।

कमाल अख्तर ने सपा के मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा, रुचि वीरा विवाद के बीच बढ़ी सियासी हलचल ये खबर भी पढ़े : कमाल अख्तर ने सपा के मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा, रुचि वीरा विवाद के बीच बढ़ी सियासी हलचल

पुलिस ने देर रात को ग्राम रसूलपूर इठुरिया नाले पर बनी पुलिया से अनिल यादव और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। उनकी निशादेही पर आला कत्ल चापड़ व ईंट बरामद की गई है।

पूछताछ के दौरान मुख्य अभियुक्त अनिल यादव ने बताया कि उसकी मां सुषमा देवी का सूरज से प्रेम सम्बंध करीब तीन साल से चल रहा था। दो माह पहले सूरज को मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

उस समय लोक लाज की वजह से मैं अपनी मां और सूरज से कुछ कह नहीं पाया था। बाद में मैंने सूरज को मना किया था कि तुम मेरे घर मत आया करो, परन्तु सूरज नहीं माना ।

इस बात से मुझे बहुत गुस्सा आया और सूरज की हत्या करने के लिये मैंने अपने चाचा (नाबालिग बाल अपचारी) के साथ प्लान बनाया। 8 मई को शादी में जाने से पहले पैसे देकर सूरज से शराब मंगवायी।

इसके बाद हम गांव के बाहर आम के बाग के सामने झील के पास पड़े खाली प्लॉट पर जाकर शराब पी। सूरज को ज्यादा दारु पिलायी, जिससे वह नशे में हो गया। पहले से छुपाकर लाये चापड़ से जब सूरज के चेहरे पर जान से मारने के इरादे से वार किया तो सूरज ने भागने लगा।

कुछ दूर जाकर गिर पड़ा और इसके बाद मैने चापड़ से और बाल आपचारी ने ईंट से तब तक मारा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। सूरज का मोबाइल उसकी जेब से निकालकर, चापड़ व खून में सनी ईंट को बगल में चरी के खेत में फेंक दिया था और हम लोग वहां से भाग गये थे।

प्राथमिक पूछताछ मे यह भी ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों ने कपड़े से खून के दाग धुलकर दोबारा वही कपड़े पहन कर शादी में गये थे जिससे किसी को शक न हो। जब घटनास्थल पर पुलिस आयी थी तब भी हम लोग वहाँ गये थे ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अभियुक्त अनिल एक मॉल में स्वीपर का काम करता था, जबकि बाल अपचारी कक्षा नौ का छात्र है। पुलिस ने बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजकर मुख्य अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मानसून की पहली बारिश बनी काल, सुलतानपुर में बिजली गिरने से दो की मौत, कई घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में बुधवार को मानसून की शुरुआत के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से दो...
उत्तर प्रदेश 
मानसून की पहली बारिश बनी काल, सुलतानपुर में बिजली गिरने से दो की मौत, कई घायल

यूपी में लगेंगी एआई सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे, एमआरआई और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें

एआई तकनीक से होगी गंभीर बीमारियों की जल्द पहचान, मरीजों को मिलेगा समय पर उपचार रीयल-टाइम आईटी पोर्टल से होगी...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
 यूपी में लगेंगी एआई सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे, एमआरआई और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें

डा. सुनीता सिंह ने किया मोनालिसा फैशन एण्ड व्यूटी केन्द्र का उद्घाटन

बस्ती - मंगलवार को हर्रैया विधायक अजय सिंह की धर्म पत्नी डा. सुनीता सिंह ने गांधीनगर के गौरीदत्त धर्मशाला के...
उत्तर प्रदेश 
डा. सुनीता सिंह ने किया मोनालिसा फैशन एण्ड व्यूटी केन्द्र का उद्घाटन

नामचीन चिकित्सकों को सम्मानित कर रो. क्लब बस्ती सेन्ट्रल ने की नये सत्र की शुरूआत

बस्ती - रोटरी के नये सत्र 2026-27 के पहले दिन शहर के नामचीन चिकित्सकों एवं चार्टड एकाउंटेन्ट को उनके कार्यस्थल...