सीएम ग्रिड सहित अन्य परियोजनाओं का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

पीएम आवास योजना,कान्हा उपवन स्कूल निर्माण कार्यों की समीक्षा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सीमित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश 

लखनऊ शनिवार नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शहर में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर (सिविल) महेश वर्मा, चीफ इंजीनियर (आरआर) मनोज प्रभात सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
 
नगर आयुक्त ने जोन-4 के गोमती नगर स्थित विभूति खंड क्षेत्र में सीएम ग्रिड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों, इंटरलॉकिंग, नाला एवं नाली निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि परियोजना अंतिम चरण में है। नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता (सिविल) अतुल मिश्रा को निर्देश किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए पूर्ण कराए जाएं ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
 
इसके उपरांत नगर आयुक्त ने जोन-6 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर निगम द्वारा निर्मित कराए जा रहे आवासीय अपार्टमेंट परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को परियोजना को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। जोन-5 स्थित नादरगंज क्षेत्र में कान्हा उपवन परिसर में निर्माणाधीन नए विद्यालय के लिए की जा रही बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भी नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में विद्यालय निर्माण कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।
 
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने जोन-2, जोन-3 सहारा स्टेट, जोन-5 एवं जोन-6 में नगर निगम की खाली पड़ी भूमि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन भूखंडों की प्राथमिकता के आधार पर बाउंड्री वॉल कराई जाए तथा उनके सुनियोजित विकास की कार्ययोजना तैयार की जाए। नगर आयुक्त ने कहा कि इन भूमि संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर नगर निगम के लिए राजस्व सृजन के नए अवसर विकसित किए जाएं, जिससे निगम की वित्तीय स्थिति और अधिक सुदृढ़ हो सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

मदनापुर/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुनिया मुसैरा में खेत की मेड़बंदी को लेकर चल रहा विवाद उस समय तूल पकड़...
मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने के बाद...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

उत्तर प्रदेश

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र