मुद्रा लोन घोटाला: बैंक मैनेजर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । एसटीएफ ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए Pradhan Mantri Mudra Yojana में करोड़ों रुपये का घोटाला करने वाले Union Bank of India के शाखा प्रबंधक नितिन चौधरी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली में तैनात था।

एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड, मेट्रो कार्ड और नकदी बरामद की गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि नितिन चौधरी एक संगठित गिरोह का हिस्सा था, जिसमें बैंक कर्मचारी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले लोग शामिल थे।

नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई अब ये खबर भी पढ़े : नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई अब

गिरोह का तरीका बेहद शातिर था। आरोपी लोगों के आधार और पैन कार्ड पर लगी फोटो को एडिट कर उसकी जगह किसी अन्य व्यक्ति की फोटो लगा देते थे। इसके बाद उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर फर्जी कंपनियां बनाई जाती थीं और उनके नाम पर मुद्रा लोन पास कराया जाता था। लोन की राशि को गिरोह द्वारा खोले गए फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर आपस में बांट लिया जाता था।

जांच में पता चला है कि इस गिरोह ने करीब 100 लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से लोन पास कराकर करोड़ों रुपये का गबन किया। इस मामले में एसटीएफ पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

इस घोटाले का मास्टरमाइंड आमिर एहसान को फरवरी 2026 में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल एसटीएफ इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य शामिल लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस का मानना है कि यह घोटाला और भी बड़े स्तर पर फैला हो सकता है, जिसके चलते आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत