श्रीलंका में मानव-हाथी टकराव रोकने की तैयारी

अंपारा में 14 नई हाथी नियंत्रण इकाइयां बनाने का काम शुरू, 2,015 कर्मी तैनात

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कोलंबो। श्रीलंका सरकार ने अंपारा जिले में बढ़ते मानव-हाथी टकराव से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें ज्यादा जोखिम वाले इलाकों में 14 नई हाथी नियंत्रण इकाइयां बनाना शामिल है। यह फैसले 20 सितंबर को पर्यावरण मंत्री डॉ. डम्मिका पताबेंडी की अध्यक्षता में हुई अंपारा जिला मानव-हाथी टकराव प्रबंधन समिति की विशेष बैठक में लिए गए। 14 हाथी नियंत्रण इकाइयों को स्थापित करने का शुरुआती चरण पहले ही शुरू हो चुका है।

द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, पर्यावरण मंत्री डॉ. डम्मिका पताबेंडी ने अधिकारियों को इनके काम को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया है।बैठक में कचरे से ऊर्जा बनाने वाली परियोजना शुरू करने पर भी चर्चा हुई। यह अड्डलाईचेनाई कचरा डंप से जुड़ी पर्यावरणीय समस्याओं का एक दीर्घकालिक समाधान हो सकता है, क्योंकि यह डंप जंगली हाथियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।बैठक में मानव और भौतिक संसाधनों को बढ़ाकर जमीनी कामकाज को मजबूत करने पर भी ध्यान दिया गया। इसके तहत, वन्यजीव संरक्षण विभाग की मदद के लिए सिविल सुरक्षा विभाग के 1,463 कर्मियों और मल्टी-पर्पज डेवलपमेंट टास्क फोर्स के 552 अधिकारियों को तैनात किया गया है।

तीज पर पशुपतिनाथ के दर्शन को उमड़ी भीड़, सुबह 3 बजे खुले द्वार ये खबर भी पढ़े : तीज पर पशुपतिनाथ के दर्शन को उमड़ी भीड़, सुबह 3 बजे खुले द्वार

वन्यजीव विभाग को 38 मोटरसाइकिलें और दो डबल-कैब वाहन भी मिले हैं। अगले दो हफ्तों में वन्यजीव कार्यालयों को नौ और सिंगल-कैब वाहन दिए जाने की योजना है।समिति ने गांव स्तर की समितियां बनाने का भी फैसला किया, जो इस टकराव के प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी को मजबूत करने के लिए हर महीने बैठक करेंगी। ये समितियां इलेक्ट्रिक फेंसिंग (बिजली के बाड़) और हाल ही में लगाए गए स्प्रिंग गेट्स के रखरखाव में मदद करेंगी। साथ ही, वन क्षेत्रों में मवेशियों के अनधिकृत प्रवेश को रोकने और संरक्षित क्षेत्रों से पहले से मौजूद ऐसे मवेशियों के झुंड को हटाने के लिए कानूनी और प्रशासनिक कदम भी उठाए जाएंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सत्य निकेतन हादसे में आरोपी की जमानत खारिज

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के मामले में आरोपी बिल्डिंग मालिक हरि राम गुप्ता को...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
सत्य निकेतन हादसे में आरोपी की जमानत खारिज

25 सितम्बर को सांस्कृति चेतना का सन्देश देगा "नमामि भारत" वंदे मातरम्

फ़िरोज़ाबाद, राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता का आयोजन श्री स्वामी बच्चू...
25 सितम्बर को सांस्कृति चेतना का सन्देश देगा "नमामि भारत" वंदे मातरम्

जमुई घटना पर सीमा मलिक ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एनसीपी (एसपी) की प्रवक्ता सीमा मलिक ने बिहार की जमुई में हुई घटना को लेकर सरकार पर निशाना...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
जमुई घटना पर सीमा मलिक ने सरकार को घेरा

हामिद अंसारी के बयान पर यासिर जिलानी का पलटवार

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान को लेकर यासिर जिलानी ने निशाना साधा है। आईएएनएस से बातचीत में...
राष्ट्रीय  राज्य 
हामिद अंसारी के बयान पर यासिर जिलानी का पलटवार

पीएम मोदी के सुभाषितम् में सुख और मंगल की कामना का संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रातः लोकप्रिय ऑनलाइन सोशल मीडिया और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर हमेशा की तरह...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी के सुभाषितम् में सुख और मंगल की कामना का संदेश

उत्तर प्रदेश

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई।...
उत्तर प्रदेश 
एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों...
उत्तर प्रदेश 
ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त