बलोचिस्तान में तीन इलाकों को खाली करने का आदेश

कलात प्रशासन ने 28 सितंबर तक लोगों को दूसरी जगह जाने का निर्देश दिया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। कलात जिला प्रशासन ने परोद, शूर और ग़जाग इलाकों में रहने वाले लोगों को 28 सितंबर, 2026 तक दूसरी जगह जाने का निर्देश दिया है। इस बारे में कलात और खलीकाबाद के असिस्टेंट कमिश्नर ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि कानून और व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए इन इलाकों के रहने वाले लोग तय तारीख तक खाली कर दें।

द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, नोटिस में सभी संबंधित लोगों से अपील की गई है कि वे जिला प्रशासन के आदेशों का पालन करें। उल्लेखनीय है कि सितंबर की शुरुआत में बलोचिस्तान के मुख्यमंत्री ने भी शूर, परोद के पहाड़ी इलाके से लगभग 1,000 लोगों को दूसरी जगह भेजने की बात कही थी।

BRICS SUMMIT 2026:भारत-नाइजीरिया ने सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा ये खबर भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-नाइजीरिया ने सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि इस समय बलोचिस्तान के ज्यादातर इलाकों में अघोषित सैन्य अभियान शुरू है। कई इलाकों में सेना के हवाई हमलों और ड्रोन हमलों में आम लोग मारे गए और घायल हुए हैं। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, केच जिले की तहसील मंड के रिडिग इलाके में बड़ी संख्या में हथियारबंद लोग घुस आए। इन लोगों ने पाकिस्तानी सेना के कैंप को भी निशाना बनाया। हथियारबंद लोगों ने कस्टम चेक पोस्ट में आग लगा दी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हामिद अंसारी के बयान पर यासिर जिलानी का पलटवार

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान को लेकर यासिर जिलानी ने निशाना साधा है। आईएएनएस से बातचीत में...
राष्ट्रीय  राज्य 
हामिद अंसारी के बयान पर यासिर जिलानी का पलटवार

पीएम मोदी के सुभाषितम् में सुख और मंगल की कामना का संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रातः लोकप्रिय ऑनलाइन सोशल मीडिया और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर हमेशा की तरह...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी के सुभाषितम् में सुख और मंगल की कामना का संदेश

ट्रेन चोरी का खुलासा, 16.41 लाख का माल बरामद

कोलकाता। पूर्वी रेलवे (ईआर) के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर न्यू अलीपुरद्वार-सियालदह पदातिक एक्सप्रेस के...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
ट्रेन चोरी का खुलासा, 16.41 लाख का माल बरामद

मारपीट के बाद बिजली का करंट लगाने से युवक की मौत, 3 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश : जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र की पिंडरई चौकी अंतर्गत खिरसारू गांव में युवक-युवती के साथ मारपीट कर...
मध्य प्रदेश 
मारपीट के बाद बिजली का करंट लगाने से युवक की मौत, 3 गिरफ्तार

राष्ट्रपति मुर्मु गुजरात में 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

नई दिल्ली। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मंगलवार को गुजरात के एकता नगर में दिए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भारतीय सिनेमा...
राष्ट्रीय  राज्य  गुजरात 
राष्ट्रपति मुर्मु गुजरात में 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

उत्तर प्रदेश

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई।...
उत्तर प्रदेश 
एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों...
उत्तर प्रदेश 
ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त