बीमा के लालच में मां-बेटे की हत्या, हादसा दिखाने के लिए कार में लगाई आग
रामपुर। गंज क्षेत्र में महिला सिपाही लता और उसके बेटे लड्डू की मौत अब हादसा नहीं बल्कि पति दान सिंह द्वारा रची गई साजिश निकली है। पुलिस ने दान सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि लता और उसके बेटे की 25 फरवरी को कार में आग लगने से मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में इसे दुर्घटना माना गया था, लेकिन आगे की जांच में सामने आया कि यह सोची-समझी हत्या थी।
जांच में पता चला कि दान सिंह ने पत्नी को पहले नशीली गोली देकर बेहोश किया। फिर उस पर हथौड़ी से हमला किया और कार में आग लगा दी, जिससे माँ-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इस जघन्य अपराध का मकसद पत्नी की मौत के बाद मिलने वाली बीमा धनराशि हड़पना था।
ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में दर्शन पूजन कर देश व प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना कीपुलिस ने मामले की जांच के बाद दान सिंह और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
