मिशन 2027 : तेज होगा भाजपा दिग्गजों का दौरा
यूपी में हैट्रिक का लक्ष्य, कसेंगे ढीले पेंच
लखनऊ । आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने यूपी में हैट्रिक लगाने का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को भेदने के लिए सरकार एवं संगठन ने तैयारियां तेज कर दी है। साथ ही संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए भाजपा के दिग्गजों का दौरा तेज होने जा रहा है। अगले माह सितम्बर में कई केन्द्रीय नेताओं का प्रवास होंगे।
भाजपा दिग्गज लीडर सितंबर में लखनऊ का दौरा करेंगे। मकसद मिशन 2027 को लेकर पार्टी की तैयारियों को धार देना है। ये दिग्गज ढीले पेंच कसेंगे और बाबत हैट्रिक कील कांटा दुरूस्त करेंगे। पार्टी के नए राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी आज लखनऊ आ ही चुके हैं। यूपी प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े पांच सितंबर को लखनऊ आ रहे हैं।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने की भी तैयारी है। विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। उससे पहले यूपी के प्रभारी की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को मिली है। बिहार विधानसभा चुनाव में भी प्रभारी थे और बीजेपी को सफलता मिली थी। हरियाणा और अन्य राज्यों के चुनाव प्रबंधन में भी अहम भूमिका रही थी। विनोद तावड़े पांच सितंबर को लखनऊ आयेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश संगठन और क्षेत्रीय टीमों के साथ भी बैठकें करेंगे। वह विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठन की समीक्षा करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं लेकिन दौरा तय है। सूत्रों की माने तो सितंबर महीने में ही दोनों नेता लखनऊ आएंगे। बीजेपी के नए प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन भी होना है। ये दोनों नेता उसमें शामिल हो सकते हैं। ये पार्टी संगठन और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन करेंगे। साथ ही जहां जहां पर कमियां है उन्हें सुधारने का काम किया जायेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
