माघ मेला प्रकरण: अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद मुकदमेके खिलाफ मामले में सुनवाई तेज

जिला न्यायालय में नई याचिका भी दाखिल की जाएगी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

प्रयागराज। माघ मेला–2026 के दौरान दिनांक 18 जनवरी 2026 (मौनी अमावस्या) को त्रिवेणी मार्ग पर धार्मिक यात्रा रोके जाने, सार्वजनिक मार्ग को जाम करने एवं कथित हमले की घटना के संबंध में दायर वाद में स्वयंभू तथाकथित शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद एवं मुकुंदानंद सहित अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम), कक्ष संख्या–5, प्रयागराज द्वारा उपलब्ध चिकित्सीय साक्ष्य एवं गवाहों को प्रथम दृष्टया पर्याप्त मानते हुए उक्त प्रकरण को सीधे परिवाद के रूप में पंजीकृत किया जा चुका है, जिसके आधार पर न्यायालय में नियमित कार्यवाही जारी है।

इस प्रकरण में आज दिनांक 02 मई 2026 को मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज के बयान न्यायालय के समक्ष विधिवत अंकित किए जाएंगे। यह कार्यवाही मामले की आगे की सुनवाई के लिए एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक चरण मानी जा रही है।

डीएम के संचारी रोग अभियान पर नगर पालिका की लापरवाही भारी ये खबर भी पढ़े : डीएम के संचारी रोग अभियान पर नगर पालिका की लापरवाही भारी

वादी पक्ष का आरोप है कि उक्त घटना के दौरान धार्मिक यात्रा को अवैध रूप से रोका गया, सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध कर जाम की स्थिति उत्पन्न की गई तथा शांतिपूर्ण अनुरोध के बावजूद कथित रूप से हिंसक हमला किया गया, जिसमें वादी एवं अन्य व्यक्तियों को चोटें आईं।

इसके अतिरिक्त, इसी प्रकरण से संबंधित गंभीर तथ्यों के आधार पर आज ही स्वयंभू तथाकथित शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय, प्रयागराज में एक नई फौजदारी याचिका  भी दाखिल की जाएगी, जिसमें प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने एवं विस्तृत पुलिस विवेचना कराने का अनुरोध किया जाएगा। वादी के बयान दर्ज होने तथा नई याचिका दाखिल होने के पश्चात प्रकरण न्यायालय में विधि अनुसार आगे बढ़ेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

डेविल्स ग्रुप पर पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, चार जिलों की संयुक्त टीम होगी गठित

डेविल्स ग्रुप के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय। चार जिलों की सहभागिता से बनेगी विशेष टीम। डीएसपी स्तर के...
झारखंड 
डेविल्स ग्रुप पर पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, चार जिलों की संयुक्त टीम होगी गठित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला, बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती की मौत

केशवरायपाटन क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत। मृतकों की पहचान कापरेन निवासी केदार लाल शर्मा और गीता...
राजस्थान 
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला, बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती की मौत

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

23 वर्षीय नर्सिंग छात्र दिनेश मीणा की हत्या। बाइक को धक्का देने की बात पर हुआ विवाद। दोस्त ललित गमेती...
राजस्थान 
मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

उत्तर प्रदेश

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत