खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा की पहल लाई रंग,लखीमपुर-मैलानी-नानपारा रेल लाइन सर्वे को मंजूरी
तलहा हसन
लखीमपुर-खीरी। खीरी के सांसद उत्कर्ष वर्मा द्वारा संसद में उठाए गए मुद्दे पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। उन्होंने 5 दिसंबर 2025 को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान लखीमपुर-मैलानी-नानपारा रेल लाइन परियोजना और लखीमपुर/गोला गोकर्णनाथ से दिल्ली के लिए नई ट्रेन सेवाओं की मांग उठाई थी। इस पर जवाब देते हुए रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने बताया कि नानपारा-मैलानी (149 किमी) रेल खंड के सर्वे को मंजूरी दे दी गई है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है।
मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि मैलानी-नानपारा की करीब 130 साल पुरानी मीटर गेज रेल लाइन को धरोहर सूची में शामिल किया गया है और इसे बंद करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में लखीमपुर और गोला गोकर्णनाथ को सीतापुर से 5-5 जोड़ी ट्रेनों से जोड़ा गया है, जबकि सीतापुर से दिल्ली के बीच भी 5 जोड़ी ट्रेन सेवाएं चल रही हैं। नई ट्रेनों की शुरुआत को लेकर प्रक्रिया जारी है, लेकिन यह यात्री संख्या, संसाधनों की उपलब्धता और परिचालन व्यवस्था पर निर्भर करेगी। सांसद उत्कर्ष वर्मा की इस पहल से क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद बढ़ गई है और लोगों को भविष्य में बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की संभावना है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
