गदयाना में जल जीवन मिशन पर जन चौपाल आयोजित

ग्रामीणों ने नियमित पेयजल आपूर्ति की पुष्टि की

Published By Divyansh Sharma
On
Divyansh Sharma Picture

ललितपुर। विकास खंड बार के ग्राम गदयाना में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के लिए अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल निगम, स्वच्छ जल एवं स्वच्छता मिशन तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
जन चौपाल में फर्म प्रतिनिधि आकाश कुमार गौर ने बताया कि गांव में 690 जल संयोजनों के माध्यम से घर-घर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों से संवाद के दौरान रघुवीर, बादाम, राजेश पाल एवं मुकेश सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति हो रही है तथा पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का पुनर्निर्माण भी करा दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क मरम्मत का कोई कार्य लंबित नहीं है।
बैठक में कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की कि कई स्थानों पर लोगों द्वारा सार्वजनिक टोंटियां तोड़ दी गई हैं, जिससे पेयजल की बर्बादी हो रही है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से टोंटियां लगवाने और जल संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।
जन चौपाल के दौरान ग्राम रजवारा की पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। फर्म प्रतिनिधि ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा अवैध जल संयोजन किए जाने से गांव में लो-प्रेशर की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे कुछ उपभोक्ताओं को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता अवनीश सिंह, सहायक अभियंता अरुण कुमार बौद्ध, जूनियर इंजीनियर अजय कुमार, अनिल पांचाल, टीपीआई विनय साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG-20260611-WA0007

डीएम द्वारा गो-आश्रय स्थल मझौरा का किया गया स्थलीय निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : डीएम द्वारा गो-आश्रय स्थल मझौरा का किया गया स्थलीय निरीक्षण

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Divyansh Sharma Picture

दिव्यांश शर्मा पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में ललितपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत ‘वॉयस ऑफ लखनऊ’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘दैनिक वृत्तांत’ सहित विभिन्न समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्य करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

नवीनतम

जनपद गौतम बुद्ध में माेदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर  लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

नोएडा । माेदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जनपद गौतम बुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सप्ताह...
जनपद गौतम बुद्ध में माेदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर  लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

प्रतापगढ़। जनपद में बच्चों को कुपोषण एवं विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

सरकार की स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए अलग-अलग मंत्री बनाकर कई लक्ष्यों को साधने की कोशिश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते...
पश्चिम बंगाल 
सरकार की स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए अलग-अलग मंत्री बनाकर कई लक्ष्यों को साधने की कोशिश

हांसी : जिम संचालक की सुबह सवेरे गोली मारकर हत्या, युवती भी घायल

हांसी। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फव्वारा चौक के समीप गुरुवार सुबह युवाओं को जिम करवा रहे जिम संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां...
राज्य  हरियाणा 
हांसी : जिम संचालक की सुबह सवेरे गोली मारकर हत्या, युवती भी घायल

सीबीआई ने गणेश बालासो काले को थाईलैंड से किया प्रत्यर्पित

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को साइबर धोखाधड़ी के मामले में वांछित भगोड़े गणेश बालासो काले को थाईलैंड से...
राष्ट्रीय  राज्य 
सीबीआई ने गणेश बालासो काले को थाईलैंड से किया प्रत्यर्पित

उत्तर प्रदेश

विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

प्रतापगढ़। जनपद में बच्चों को कुपोषण एवं विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, पीलीभीत के दो बदमाश घायल; एक आरक्षी को भी लगी गोली

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित थाना सिंधौली क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और लूट के दो आरोपितों के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, पीलीभीत के दो बदमाश घायल; एक आरक्षी को भी लगी गोली

मीरजापुर में खुलेगा पैरावेटनरी कॉलेज, 200 सीटों पर होगा प्रवेश

मीरजापुर। पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में खुलेगा पैरावेटनरी कॉलेज, 200 सीटों पर होगा प्रवेश

दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

सुलतानपुर।उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर स्थित थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत "दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपित पुलिस एवं एसओजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद