पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव के शरीर पर मिले चोट के निशान, जांच की मांग
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छाेटे भाई प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मृत्यु हृदय गति रुकने और फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में खून के थक्के जमने से हुई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक के शरीर पर छ: चोट के निशान मिले हैं। इनमें तीन चोट पांच से सात दिन पुरानी और तीन चोट एक दिन पुरानी हैं।
लेकिन यह चोट उन्हें कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि छाती के दाहिने हिस्से,दाहिने हाथ, दाहिने अग्रभाग, दाहिनी कोहनी और बांई कलाई पर अंदरूनी चोट के निशान मिले हैं।
केजीएमयू ने प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी की है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मौत हृदय गति रुकने और फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में खून के थक्के जमने से हुई है। खून के थक्कों के नमूनों को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। शरीर पर मिले चोट के निशान मौत से पहले के बताए गये हैं।
वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने प्रतीक यादव के मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। सपा विधायक ने कहा है कि प्रतीक की मौत संदिग्ध अवस्था में हुई है। उनके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
हाईकोर्ट के किसी पूर्व जज से इसकी जांच करवाई जाय। प्रतीक यादव की म़ृत्यु बुधवार सुबह छह बजे हुई है, जब उन्हें घर से सिविल अस्पताल लखनऊ लाया गया, जहां जांच के बाद डाॅक्टराें ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया था। इसके बाद केजीएमयू में पाेस्टमार्टम हुआ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
