लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे-730 पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक और मैजिक वाहन की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, मैजिक वाहन में सवार सभी लोग मजदूरी कर लखीमपुर से अपने गांव नानपारा लौट रहे थे। सुबह करीब आठ बजे रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

सीएम युवा उद्यमी योजना की रफ्तार पर डीएम का एक्शन,एचडीएफसी बैंक पहुंचे और लगाई फटकार ये खबर भी पढ़े : सीएम युवा उद्यमी योजना की रफ्तार पर डीएम का एक्शन,एचडीएफसी बैंक पहुंचे और लगाई फटकार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सीएचसी खमरिया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में छह पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, ट्रक बहराइच की ओर से आ रहा था, जबकि मैजिक लखीमपुर से सिसैया की तरफ जा रही थी। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण मानी जा रही है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बहराइच: लखनऊ-बहराइच हाईवे पर बस और इको वैन में जोरदार भिड़ंत, 7 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र के चुरईपुरवा मुस्तफाबाद के पास बुधवार शाम करीब सवा...
बहराइच: लखनऊ-बहराइच हाईवे पर बस और इको वैन में जोरदार भिड़ंत, 7 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

औरैया हाईवे किनारे मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, एक माह से था लापता

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की मुरादगंज चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मिले अज्ञात शव...
उत्तर प्रदेश 

गुरुग्राम: मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे 15 सांसदों को पुलिस ने गेट पर ही रोका तो धरने पर बैठे

गुरुग्राम। देश की राजधानी दिल्ली में छात्रों के समर्थन में पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक से...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
गुरुग्राम: मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे 15 सांसदों को पुलिस ने गेट पर ही रोका तो धरने पर बैठे

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी दवाइयां

गाजियाबाद। नकली एवं अवैध औषधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार काे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
उत्तर प्रदेश 
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी दवाइयां

भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

प्रतापगढ़। प्रतापगढ भू-जल सप्ताह के अन्तर्गत भूमि संरक्षण इकाई द्वितीय द्वारा ग्राम पंचायत नरहरपुर विकास खण्ड-मंगरौरा में कृषक गोष्ठी एवं...
उत्तर प्रदेश 
भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

उत्तर प्रदेश

औरैया हाईवे किनारे मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, एक माह से था लापता

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की मुरादगंज चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मिले अज्ञात शव...
उत्तर प्रदेश 
औरैया हाईवे किनारे मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, एक माह से था लापता

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी दवाइयां

गाजियाबाद। नकली एवं अवैध औषधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार काे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
उत्तर प्रदेश 
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी दवाइयां

भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

प्रतापगढ़। प्रतापगढ भू-जल सप्ताह के अन्तर्गत भूमि संरक्षण इकाई द्वितीय द्वारा ग्राम पंचायत नरहरपुर विकास खण्ड-मंगरौरा में कृषक गोष्ठी एवं...
उत्तर प्रदेश 
भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक,

प्रतापगढ़। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस...