परशुराम शिविर पर हुआ हवन-पूजन एवं भव्य फूल बंगला सजाया गया
फिरोजाबाद। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर महर्षि भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया इस उपलक्ष्य में रामलीला मैदान स्थित भगवान परशुराम शिविर में विधिवत हवन-पूजन का आयोजन किया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया
जिलाध्यक्ष पंडित शिव कुमार शर्मा एडवोकेट के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ
हवन-पूजन का अनुष्ठान पंडित आचार्य राकेश राजोरिया द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर समाज की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
इस अवसर पर विशेष रूप से परशुराम शिविर को आकर्षक एवं भव्य फूल बंगले से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पंडित शिव कुमार शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष पंडित मिथलेश शर्मा, महर्षि भगवान परशुराम शोभायात्रा अध्यक्ष पंडित सुनील वशिष्ठ, संयोजक लक्ष्मण तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, उमाकांत पचौरी, श्रीमती कमलेश शर्मा, मीनाक्षी मिश्रा, योगेंद्र मोहन शर्मा, प्रशांत वशिष्ठ, शुभम शर्मा बिट्टू,पंडित अश्वनी राजोरिया समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
