जहां पर धर्म की मानी जाती है विजय हमेशा उसी पक्ष की होती है: डॉ. सत्येंद्र स्वरूप शास्त्री 

विजय पाना है तो धर्म बात तो माननी पड़ेगी-शास्त्री

जहां पर धर्म की मानी जाती है विजय हमेशा उसी पक्ष की होती है: डॉ. सत्येंद्र स्वरूप शास्त्री 

हरदोई।सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार  को सत्य व्याख्या प्रादुर्भाव का प्रवचन किया गया। जिसमें संत डॉ. सत्येंद्र स्वरूप शास्त्री ने नारद,भीष्म स्तुति,परीक्षित की कथा सुनाई। प्रात: से मध्य कालीन वेला तक सभी देवताओं का आवाहन,पूजन अर्चन वंदन किया गया।
 
जिसमें मुख्य यजमान डॉ. अरुण कुमार मिश्र व डॉ. शिक्षा मिश्रा और राजीव मिश्र व प्रिया मिश्रा द्वारा वैदिक विद्वानों का वंदन किया गया। सांय कालीन कथा में जबलपुर मध्य प्रदेश संस्कार धानी के सिद्ध संत डॉ. सत्येंद्र स्वरूप शास्त्री ने प्रवचन किया। जिसमें मुख्य यजमान ने संत, व्यास गद्दी व मां सती शिरोमणि का पूजन अर्चन वंदन किया।
 
आज के पावन प्रसंग में संत श्री शास्त्री महाराज ने नारद के पूर्व जन्म की कथा, भीष्म स्तुति, परीक्षित जन्म की कथा, कलि आगमन की कथा का वर्णन किया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में आए भक्तों ने कथा का अनुश्रवण किया। जिसके तत्पश्चात शास्त्री जी ने सृष्टि वर्णन की कथा में स्वयंभू मनु अस शतरूपा, जिसने भई नर सृष्टि अनूपा के आधार पर मनुष्य के उत्पत्ति की कथा सुनाई। जिसमें उक्त उद्गार के साथ परम धर्म की व्याख्या करते हुए भक्तों से कहा कि पांडवों के पक्ष में जो धर्म था धर्मराज युधिष्ठिर के रूप में पांडवों ने उनकी बात मानी इसीलिए विजय हुई ,और कौरवों ने धर्म अर्थात विदुर को निकाल दिया इसलिए उनकी पराजय हुई तो जिसको विजय पाना है तो उसको धर्म की तो माननी पड़ेगी।
 
श्रीमद् भागवत कथा के रसपान मुख्य रूप से मुकेश बाजपेई, रेनू बापजपेई,रेखा बाजपेई,प्रसून बाजपेई, नितिन बाजपेई, आनंद मिश्रा, कौशल कुमार सिंह, कालिंद्री सिंह, शिखा सिंह, अशोक मिश्रा आदि भक्तगण मौजूद रहे।
Tags:    Hardoi

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बिना बोरवेल कैसे मिलेगा स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी बिना बोरवेल कैसे मिलेगा स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी
अनूपपुर । पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के 80 फीसदी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में जल जीवन मिशन के तहत बच्चों को...
जबलपुर हाईकोर्ट ने एम.पी. ऑनलाइन के सीईओ सहित अन्य को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में मांगा जवाब
आज हरियाली अमावस्या पर आनंद पर्वत पर होगा सामूहिक पौधरोपण
आज खरगोन में सेल्स ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट ड्राइव
आज इंदौर तो कल 26 जून को भोपाल में संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम, मुख्‍यमंत्री यादव लेंगे भाग
ब्रह्माकुमारीज संस्था की प्रथम संचालिका जगदम्बा सरस्वती की  स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
यूनाइटेड टीचर्स एसो0 की अध्यक्षा का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान