शिक्षामित्रों-अनुदेशकों का भव्य सम्मान समारोह: मानदेय वृद्धि पर खुशी की लहर, 250 कर्मियों को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन के साथ मंझनपुर में गरिमामयी आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने सराहा समर्पण और योगदान

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260505-WA0041

कौशाम्बी। जिले के  मुख्यालय मंझनपुर स्थित उदयन सभागार में मंगलवार को “शिक्षामित्र/अनुदेशक मानदेय वृद्धि सम्मान समारोह” का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से आए शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के चेहरे मानदेय वृद्धि की खुशी और सम्मान से दमक उठे।कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से प्रसारित लाइव संबोधन के साथ हुई। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना और मानदेय वृद्धि की घोषणा पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।इसके उपरांत जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, विधायक चायल पूजा पाल, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, निवर्तमान विधायक संजय गुप्ता, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा एवं डायट प्राचार्या निधि शुक्ला द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर केजीबीवी मंझनपुर की छात्राओं ने ‘वंदे मातरम्’ की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने अपने संबोधन में शिक्षामित्रों के संघर्ष और योगदान को रेखांकित करते हुए ‘स्कूल चलो अभियान’ और कायाकल्प योजना की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र विभाग की रीढ़ हैं और उनका सम्मान शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा।समारोह का सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब जनपद के सभी आठ विकास खंडों से चयनित 250 शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को मंच पर सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा उन्हें शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। सम्मान पाकर कई शिक्षामित्र भावुक नजर आए और इसे अपने वर्षों के समर्पण का सच्चा प्रतिफल बताया।विधायक पूजा पाल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं और मानदेय वृद्धि से उनमें नया उत्साह आएगा। राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने शिक्षामित्रों के परिश्रम की सराहना करते हुए जनपद की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई। वहीं, निवर्तमान विधायक संजय गुप्ता ने विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा की अलख जगाए रखने को सराहनीय बताया।मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल देते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की तथा ‘निपुण भारत’ मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। मुख्य अतिथि कल्पना सोनकर ने सभी शिक्षामित्रों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन एसआरजी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने प्रभावशाली ढंग से किया। अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह की सफलता में विभागीय अधिकारियों, समन्वयकों एवं एआरपी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद जांच तेज,7 करोड़ के शिक्षा घोटाले में लखनऊ पहुंची सीबीआई ये खबर भी पढ़े : हाईकोर्ट के आदेश के बाद जांच तेज,7 करोड़ के शिक्षा घोटाले में लखनऊ पहुंची सीबीआई

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

ड्रैगफ्लिक विशेषज्ञ जुगराज सिंह ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई

रॉटरडैम । भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर और ड्रैगफ्लिक विशेषज्ञ जुगराज सिंह ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल...
खेल 
ड्रैगफ्लिक विशेषज्ञ जुगराज सिंह ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई

भारत विश्व में विश्वसनीय सहयोगी के तौर पर उभर रहा : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि दुनिया में अब भागीदारी व्यापार पर नहीं बल्कि विश्वास...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
भारत विश्व में विश्वसनीय सहयोगी के तौर पर उभर रहा : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुजरात की तर्ज पर मध्य प्रदेश (राजधानी क्षेत्र भोपाल) में...
मध्य प्रदेश 
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा

अवैध गतिविधियों, राजस्व अपवंचन और नियमों के उल्लंघन पर कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की “जीरो टॉलरेंस” नीति अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट कर...
मध्य प्रदेश 
अवैध गतिविधियों, राजस्व अपवंचन और नियमों के उल्लंघन पर कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

फिरोजाबाद, सुहागनगरी में लगभग 1 सफ्ताह से ऑटो व ई रिक्शा चालकों द्वारा किराया में बृद्धि कर सवारियों को लूटा...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

फिरोजाबाद, सुहागनगरी में लगभग 1 सफ्ताह से ऑटो व ई रिक्शा चालकों द्वारा किराया में बृद्धि कर सवारियों को लूटा...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

हज से लौटने पर किया गया स्वागत

   बदायूं। शहर के मोहल्ला फरशोरी टोला निवासी सुहैल फरशोरी अपनी पत्नी के साथ 3 मई को हज की पवित्र यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
हज से लौटने पर किया गया स्वागत

डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस

एलडीए ने सिंचाई विभाग की जमीन बताकर अवैध घोषित किया
उत्तर प्रदेश 
डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस