गोण्डा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप भाजपा से निष्कासित

गोण्डा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप भाजपा से निष्कासित

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के गोण्डा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इस संबंध में प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बुधवार को पत्र जारी किया। 

दरअसल गोण्डा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक महिला को सहारा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने सफाई दी थी कि महिला को चक्कर आ गया था इसलिए उसे हमने सहारा दिया था। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अमर किशोर कश्यप की ओर से पार्टी को भेजा गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं लगा। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के निर्देशानुसार गोण्डा के जिलाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मध्‍य प्रदेश में 15-16 जून को भारी बारिश की चेतावनी, मानसून देगा दस्‍तक, आज 12 जिलों में लू का अलर्ट#Draft: Add Your Title मध्‍य प्रदेश में 15-16 जून को भारी बारिश की चेतावनी, मानसून देगा दस्‍तक, आज 12 जिलों में लू का अलर्ट#Draft: Add Your Title
भोपाल। मध्य प्रदेश में जून की भीषण गर्मी लोगों पर भारी पड़ रही है। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़...
आज पीएमएफएमई योजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला 
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक
नगरीय क्षेत्रों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिये कार्यशाला आज
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 में जीत को लेकर आत्मविश्वास से भरा है दक्षिण अफ्रीका
डब्ल्यूटीसी फाइनल में गेंदबाज़ों का दबदबा, टेस्ट क्रिकेट के लिए बेहतरीन विज्ञापन: पैट कमिंस
अलेक्जेंडर ज्वेरेव स्टटगार्ट ओपन 2025 के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे