खागा रेपकांड का फरार एक लाख का इनामिया गैंगस्टर बबलू सिंह मुठभेड़ में घायल

ससुर खदेरी नदी के पास रात में हुई मुठभेड़, आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

फतेहपुर । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार की बीती रात गैंगरेप का आरोपी एक लाख का ईनामियां पुलिस मुठभेड़ में पैर गोली लगने से घायल हो गया। थाना खागा, हथगांव, थरियांव व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा आज रात्रि को थाना खागा क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी के पास जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक लाख का इनामिया गैंगरेप का आरोपी अभियुक्त बबलू सिंह पुत्र धर्मराज उर्फ मन्ना सिंह निवासी गढ़ी कस्बा व थाना खागा जनपद फतेहपुर के दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज, जोन प्रयागराज द्वारा गैंगरेप मामले में फरार होने पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके विरुद्ध थाना खागा पर 04 अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घायल गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 04 खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस तमंचे की नाल में फँसा व ₹1,600/- बरामद किया गया है। इस संबंध में थाना खागा पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

मुरादाबाद । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

कोटा: गूंज'कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी-मौजूदा शिक्षा प्रणाली रोजगार की गारंटी नहीं देती

कोटा । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कोटा में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में कहा कि...
राजस्थान 
कोटा: गूंज'कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी-मौजूदा शिक्षा प्रणाली रोजगार की गारंटी नहीं देती

एक छत के नीचे संचालित होंगे पांच थाना, बनेगा जी प्लस आधुनिक पुलिस कॉम्प्लेक्स

धनबाद। शहर की पुलिस व्यवस्था को और अधिक आधुनिक एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।...
झारखंड 
एक छत के नीचे संचालित होंगे पांच थाना, बनेगा जी प्लस आधुनिक पुलिस कॉम्प्लेक्स

रांची: सीसीएल की पहल पर गागी बस्ती में 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच

रांची । सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर की ओर से बुधवार को रांची के गागी बस्ती...
झारखंड 
  रांची: सीसीएल की पहल पर गागी बस्ती में 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच

परमार्थ निकेतन में श्री राम कथा सम्पन्न, स्वामी चिदानन्द ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

जीजाबाई की पुण्यतिथि पर परमार्थ निकेतन से भावभीनी श्रद्धांजलि, नमन
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में श्री राम कथा सम्पन्न, स्वामी चिदानन्द ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

मुरादाबाद । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ