एक लाख का इनामी सामूहिक दुष्कर्म आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फतेहपुर। जिले में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुरुवार देर रात थाना खागा क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी के पास जंगल में की गई। थाना खागा, हथगांव, थरियांव पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम वांछित अपराधियों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस का सामना आरोपी बबलू सिंह से हो गया।

डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ: डीएम, सीडीओ व नगर आयुक्त ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए  ये खबर भी पढ़े : डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ: डीएम, सीडीओ व नगर आयुक्त ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए 

पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दोनों पैरों में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

वाराणसी में हिरासत में ली गई विधायक पल्लवी पटेल, नीट परीक्षा को लेकर देना चाहती थी ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : वाराणसी में हिरासत में ली गई विधायक पल्लवी पटेल, नीट परीक्षा को लेकर देना चाहती थी ज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू सिंह पुत्र धर्मराज उर्फ मन्ना सिंह निवासी गढ़ी कस्बा थाना खागा जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। आरोपी सामूहिक दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विधायक, खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा योगाभ्यास कर योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : विधायक, खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा योगाभ्यास कर योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, चार खोखा कारतूस और 1600 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना खागा में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डीजीपी ने राष्ट्रपति के  दौरे एवं विशेष आयोजनों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

भोपाल । मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक...
मध्य प्रदेश 
डीजीपी ने राष्ट्रपति के  दौरे एवं विशेष आयोजनों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले कृषक, किसान हितैषी निर्णयों के लिए माना का आभार

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार की शाम किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर किसान...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले कृषक, किसान हितैषी निर्णयों के लिए माना का आभार

कोलकाता की दमदम नगर पालिका के चेयरमैन हरिंदर सिंह और उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की दमदम नगर पालिका के चेयरमैन हरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता की दमदम नगर पालिका के चेयरमैन हरिंदर सिंह और उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

विधानसभा में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष से रचनात्मक सहयोग का आग्रह

कोलकाता । पश्चिम बंगाल राज्य विधानसभा में मंगलवार को सर्वदलीय बैठक शांतिपूर्ण और निर्विघ्न तरीके से संपन्न हुई। पूर्व निर्धारित...
पश्चिम बंगाल 
 विधानसभा में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष से रचनात्मक सहयोग का आग्रह

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के. लक्ष्मण ने मंगलवार को पार्टी के राज्य...
उत्तर प्रदेश 

भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर

   बदायूं। बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य के बिल्सी स्थित आवास पर बीते दिन पॉवर कारपोरेशन द्धारा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर