मणिपुर में 47 करोड़ की चार लाख याबा गोलियां बरामद, एक गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इम्फाल। मणिपुर के जिरीबाम जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए एक बड़े संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने लगभग 47 करोड़ मूल्य की चार लाख याबा गोलियां बरामद की हैं। इस मामले में बिहार निवासी एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है।

शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, विशेष खुफिया सूचना के आधार पर गुरुवार दोपहर जिरीबाम जिले के लेंगांगपोकपी क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के जवान शामिल थे।

यूपी गर्ल्स बटालियन का वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर शुरू, 500 छात्राएं हुए शामिल ये खबर भी पढ़े : यूपी गर्ल्स बटालियन का वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर शुरू, 500 छात्राएं हुए शामिल

संयुक्त दल ने एक टाटा मालवाहक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई चार लाख याबा गोलियां बरामद की गईं, जिन्हें तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जो बिहार का निवासी बताया गया है।

नौ जून को राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे कानपुर ये खबर भी पढ़े : नौ जून को राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे कानपुर

बरामद मादक पदार्थ और जब्त वाहन को कानूनी कार्रवाई तथा विस्तृत जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है। बरामद खेप के स्रोत, संभावित गंतव्य तथा तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

बड़ौदा आरसेटी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ये खबर भी पढ़े : बड़ौदा आरसेटी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को मणिपुर में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान काे बड़ी सफलता बताया है। अधिकारियों का कहना है कि इस बरामदगी से राज्य में संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

उल्लेखनीय है कि, पूर्वोत्तर में नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए असम राइफल्स, जिरीबाम पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार अभियान चला रही हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ऋषिकेश में पर्यावरण दिवस पर सामूहिक संकल्प, गूंजा हरियाली का संदेश

परमार्थ निकेतन में “आस्था, आहार और परिधान” एक सतत भविष्य के लिए एकजुट
उत्तराखंड 
ऋषिकेश में पर्यावरण दिवस पर सामूहिक संकल्प, गूंजा हरियाली का संदेश

वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बिजली...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ पर आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के...
उत्तर प्रदेश 
हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एयरट्रंक कंपनी का भारत में बड़ा निवेश, 5 गीगावाट डेटा सेंटर के बने की घोषणा

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश और...
राष्ट्रीय 
एयरट्रंक कंपनी का भारत में बड़ा निवेश, 5 गीगावाट डेटा सेंटर के बने की घोषणा

दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक हुआ लापता फिरोजाबाद के वैष्णो देवी मन्दिर पर मिली आखिरी लोकेशन मोबाइल बन्द होने से नही हो पा रहा सम्पर्क

फिरोजाबाद, दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक  03 जून की सुबह अपने मित्र से मिलने की कहकर...
दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक हुआ लापता  फिरोजाबाद के वैष्णो देवी मन्दिर पर मिली आखिरी लोकेशन मोबाइल बन्द होने से नही हो पा रहा सम्पर्क

उत्तर प्रदेश

वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बिजली...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ पर आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के...
उत्तर प्रदेश 
हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ    

लखनऊ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ