मलिहाबाद तहसील को किसान यूनियन ने घेरा,समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। मलिहाबाद तहसील क्षेत्र में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश रावत ने मलिहाबाद तहसील परिसर में धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मलिहाबाद तहसील के घोषित फल पट्टी क्षेत्र में भू-माफिया बड़े पैमाने पर अवैध कटान और प्लॉटिंग कर रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में संचालित अवैध अस्पतालों की जांच कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग उठाई गई है। भारतीय किसान यूनियन ने जिंदौर ग्राम पंचायत स्थित प्राचीन कैसरानी देवी मंदिर और उससे जुड़े तालाब पर हुए अवैध कब्जों को हटाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि इन कब्जों के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। 

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित ये खबर भी पढ़े : डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

ज्ञापन में गांवों के कब्रिस्तानों, श्मशान घाटों और सरकारी तालाबों पर हो रहे अतिक्रमण को भी गंभीर मुद्दा बताते हुए तत्काल कब्जा मुक्त कराने की मांग की गई है। किसानों ने लालता खेड़ा में बने ट्यूबवेल से सिंचाई के लिए किसानों से पैसे लिए जाने का मुद्दा भी उठाया। वहीं, जिंदौर गांव में चरागाह की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने की मांग की गई है।

गोपालपुर गांव में प्रधान द्वारा सरकारी जमीन पर करीब डेढ़ सौ घर बनाए जाने का आरोप है, जिसमें रंजिश के चलते चार मकानों को गिरा दिया गया था, जबकि शेष मकानों को छोड़ दिया गया। किसान नेता और तहसील अध्यक्ष छेदीलाल गौतम ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो किसान शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में छलक पड़े ग्रामीणों के जज्बात

मिशन शक्ति 5.0 के तहत चंदौली पुलिस की पहल, 50 ग्रामीणों को कराया वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों और आधुनिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर बिजली कर्मचारियों एवं अत्यल्प मानदेय...
उत्तर प्रदेश 

भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

44 किलोमीटर से अधिक लंबी दोहरीकरण परियोजना से यातायात में भीड़ कम होगी, लाइन की क्षमता बढ़ेगी और गेहूं, मक्का,...

गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर परमार्थ निकेतन से दी गई शुभकामनाएँ

आध्यात्मिक शक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व साथ-साथ चलें तो समाज में विलक्षण परिवर्तन सम्भव: चिदानन्द सरस्वती
उत्तराखंड 