शिक्षा के सशक्तीकरण से विकास व अधिकार की संरक्षा को मिलती है मजबूती- प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने शैक्षिक संगोष्ठियों में मेधावियों की किया हौंसला आफजाई

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने रविवार को कहा कि रामपुरखास में बहु महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के तेजी से संचालन के साथ लोगों को सुरक्षा व सम्मान का अडिग भरोसा इसकी सर्वश्रेष्ठता है। उन्होने कहा कि विधायक आराधना मिश्रा मोना के द्वारा हाल ही में विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए एकमुश्त करोड़ों की धनराशि के साथ लालगंज में महिला बाल चिकित्सालय का संचालन जनाकांक्षा के लिए सार्थकता प्रदान कर रही है। क्षेत्र के अगई मोड़ पर कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों से संवाद करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी मध्यम वर्ग के साथ समाज के हर तबके के लिए कठिन चुनौती बन गयी है। उन्होने कहा कि सरकार का प्रबंधन का हर क्षेत्र पूरी तरह से विफल हो चुका है। इ

सके बाद सांसद प्रमोद तिवारी मेढ़ावां के ऐन्थम हॉयर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यहां उन्होने विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा का सामारोहपूर्वक लोकार्पण भी किया। विद्यालय की छात्रा अंशिका सिंह, तरन्नुम सिंह, शगुन त्रिपाठी, अनन्या, प्रगति, आराध्या आदि ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होनें विकास तथा अवसर की समानता के लिए शिक्षा के सशक्तीकरण को राष्ट्रीय आवश्यकता करार दिया है। उन्होने कहा कि शिक्षा के बुनियादी ढ़ांचे की मजबूती में व्यक्ति के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के साथ क्षेत्र एवं प्रदेश तथा देश के विकास का वातावरण भी समृद्धिशाली हुआ करता है। उन्होने कहा कि रामपुरखास के लिए यह गौरवपूर्ण है कि जिले में इस विधानसभा क्षेत्र की साक्षरता के चलते हर शीर्ष प्रतियोगी परीक्षा में यहां के मेधावी सफलता का इतिहास रच रहे हैं।

मेट्रो ने महिलाओं के लिए शुरू की माय-दीदी सेवा, 13 जून तक रेहगी फ्री सेवा ये खबर भी पढ़े : मेट्रो ने महिलाओं के लिए शुरू की माय-दीदी सेवा, 13 जून तक रेहगी फ्री सेवा

उन्होने कहा कि वह क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के साथ मिलकर रामपुरखास को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा का केंद्र बनाए रखने के लिए सदैव कृतसंकल्पबद्ध रहेंगे। समारोह में सांसद प्रमोद तिवारी ने मेधावियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहारनपुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी अम्बिका प्रसाद ओझा व संचालन शिक्षक अभिषेक पाण्डेय ने किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राणा सूबेदार सिंह चौहान रहे। प्रबंधक तिलकधारी सिंह व संयोजिका आभा सिंह व मीरा सिंह ने संगोष्ठी के उददेश्य पर विचार रखे। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी मोठिन स्थित गनेशा देवी बाल विद्या मंदिर के वाषिकोत्सव में भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह के संयोजक प्रबंधक दिनेश मौर्य व प्रधानाध्यापक अनिल मौर्य ने सांसद प्रमोद तिवारी को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन शिक्षक महेश पटेल ने किया। समापुर में समाजसेवी रामप्रकाश मिश्र व रामू मिश्र के संयोजन में हो रही श्रीमदभागवत कथा में सांसद प्रमोद तिवारी ने लोकमंगल के लिए नैतिक वातावरण की समृद्धि की कामना किया। सांसद प्रमोद तिवारी ने कौड़ियाडीह, हरनाहर, जलेशरगंज, पुरवारा, मनीपुर में भी आयोजित विविध कार्यक्रमों में शामिल होते हुए लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, पूर्व प्रमुख ददन सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, केडी मिश्र, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, पप्पू तिवारी, ज्ञानप्रकाश वर्मा, नामवर सिंह, छोटेलाल सरोज, मुरलीधर तिवारी, नितिन मिश्र, अतुल शुक्ल, सर्वेश मिश्र, पण्डित दुबे, गुडडू द्विवेदी, माता प्रसाद पाण्डेय, भुवनेश्वर शुक्ल, आचार्य विद्याधर पटेल, राकेश चतुर्वेदी, आशीष मोदनवाल, मोनू पाण्डेय, आदित्य तिवारी, पिण्टू मिश्र, जगजीत पटेल, विपिन मौर्य, राजेश मिश्र, रामकृष्ण द्विवेदी आदि रहे।

 राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण बढ़ाने पर दिया जोर ये खबर भी पढ़े :  राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण बढ़ाने पर दिया जोर

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह