डीएम बी0एन0 सिंह को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में दी गयी भावभीनी विदाई

कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों ने उनके कार्यो की सराहना

Published By Sonbhadra
On
Sonbhadra Picture

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह का बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद सोनभद्र से विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग के रूप में स्थानान्तरण होेने पर भाव भीनी विदाई दी गयी, श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवाओं में स्थानान्तरण एक सामान्य प्रक्रिया है, जो व्यक्ति सरकारी सेवाओं में आया है, वह समय-समय पर स्थानान्तरित होते हुए एक दिन सरकारी सेवा एक-दूसरे स्थान पर जाता रहता है। जो अधिकारी व कर्मचारी काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं, उनके स्थानान्तरण के फलस्वरूप बिदाई देते वक्त मन भावुक हो जाता है। श्री सिंह ने कहा कि सोनभद्र में मेरे अन्तिम कार्य दिवस को यादगार बनाने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद और जनपद सोनभद्र में आने के दिन से आप सभी ने जो मेरा सहयोग किया है, यह कड़ी हमारे लिए यादगार रहेगी। प्रशासनिक सेवा के कार्यो को समयबद्धता के साथ किये जाने पर किसी अधिकारी कर्मचारी के ऊपर किसी प्रकार का कोई मानसिक दबाव नहीं होता और वह अपने कार्यो को बेहतर ढंग से कर लेता है शासकीय कार्यो के निर्वहन में पात्र व्यक्तियों को सरकार की योजनाआंे से लाभान्वित कराया जाना प्राथमिकता होनी चाहिए।
  पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने भी जिलाधिकारी द्वारा जनपद में किये गये सराहनीय कार्यो के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि ऐसे ही कर्मठ एवं लगनशील अधिकारी के रूप में जिलाधिकारी महोदय नेे सोनभद्र जिले में लगभग 01 वर्ष 10 महीने की अविस्मर्णीय सेवा करते हुए स्थानान्तरित होकर विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद पर जा रहे हैं। सोनभद्र के अधिकारी व कर्मचारी जिलाधिकारी से कार्य करने की शैली व जटील समस्याओं का समाधान सहजता से निराकरण कैसे किया जाये, काफी कुछ चीजें सरकारी सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए सीखा है और जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारी जिलाधिकारी के उज्जवल भविष्य के साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
  इस दौरान श्री सिंह द्वारा जनपद में किये गये सराहनीय कार्यो से सम्बन्धित डाक्यूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, जिला कृषि अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह भेंट किये और विदाई समारोह में जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सुरेश पाठक जे0 बाबू द्वारा किया गया।

लेखक के बारे में

नवीनतम

गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

सूरज शर्मा की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल, ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विराेध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए...
छत्तीसगढ़ 
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच