जयहिंद संवाद के मंच पर उठे जनता से जुड़े चुनावी मुद्दे

— जाति-धर्म से उठकर विकास के मुद्दे पर करें मतदान : अनिल दुबे

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की गहमागहमी के बीच आयोजित यह कार्यक्रम जनता से जुड़े मुद्दों की पड़ताल पर केन्द्रित रहा। जयहिंद संवाद का दूसरा चरण ये बातें राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता अनिल दुबे ने कही। शनिवार को यूपी प्रेस क्लब के सभागार में जय हिंद संवाद का दूसरा चरण आयोजित किया गया।जिसमें आमंत्रित वक्ताओं ने अपने विचार रखे। जयहिंद संवाद के मंच से मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि राजनीतिक दलों का अपना चुनावी एजेंडा होता है लेकिन अब समय आ गया है कि देश का मतदाता जाति और धर्म के भावनात्मक मुद्दों से ऊपर उठकर बिजली,पानी,सड़क और रोजगार जैसे मुद्दों पर वोट करें।
एकलव्य समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने तालाबों-नदियों आदि से जुड़े सरकारी पट्टों पर जातीय अधिकारों के मुद्दे उठाये तो, वहीं जे.एम.दयाल एडवोकेट ने सुशिक्षित और जागरूक मतदाता को लोकतंत्र का रक्षक कहाए। एकलव्य समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन ने कहा कि समाज में बढ़ती जागरूकता के साथ ही बदलाव नजर आ रहा है,लेकिन मतदाता को सावधान रहना होगा।
जय हिंद संवाद के संयोजक ज़ाहिद अली ने बताया कि दूसरे चरण में मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एम.चौधरी के साथ डा.एस.एस.मौर्या,धर्मेन्द्र प्रताप आदि वक्ताओं ने महिला सुरक्षा कानूनों के दुरुपयोग को महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दा बताया और समाज में ऐसे कानूनों के कारण उत्पीड़ित पुरुष को न्याय दिलाने के लिए चुनावी मैदान में उतरने की बात कही। संचालक विमल प्रकाश ने जानकारी दी कि जयहिंद संवाद का आगामी चरण तीस मई को आयोजित होगा। जिसमें उत्तर प्रदेश के दो करोड़ मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किये जाने के बाद उत्पन्न राजनीतिक परिस्थितियों पर विमर्श रहेगा। विमल प्रकाश के अनुसार जय हिंद संवाद के तीसरे चरण के लिए लगभग सभी राजनीतिक दलों और मतदाता अधिकारों की रक्षा से जुड़े संगठनों को आमंत्रित किया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अदालतें बिना वेरिफिकेशन के एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) इस्तेमाल पर जीरो टॉलरेंस की...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

सेमीकंडक्टर, क्वांटम, ग्रीन एनर्जी, रक्षा और एआई में साझेदारी को नई रफ्तार मिलेगी
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

ऋषिकेश। परमार्थ पीठाधीश्वर,स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में निःशुल्क रोगी बस सेवा का शुभारम्भ हुआ। स्वामी ने हरी झंड़ी...
उत्तराखंड 
स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर