भारत में शिक्षा पूर्णतया नि:शुल्क थी, अंग्रेजों ने लगाया शुल्क : डॉ. कृष्ण गोपाल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने एक संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहाकि भारत में शिक्षा पूर्णतया नि:शुल्क थी। छात्रों को भोजन,वस्त्र,औषधि व पुस्तकें गुरूकुल में नि:शुल्क प्राप्त होती थीं। शिक्षा में शुल्क लगाने का काम अंग्रेजों ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षा का स्वरूप भिन्न दिशा में जा रहा है। आज देश में बड़े-बड़े हाइवे व एयरपोर्ट बन रहे हैं,लेकिन 80 प्रतिशत समाज उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम नहीं है। इससे समाज में असंतोष उत्पन्न होता है।

वह रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में महामना शिक्षण संस्थान के नूतन सत्र के शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि भारत में आर्थिक व भौतिक उन्नति पर्याप्त थी। दुनिया को व्याकरण,अक्षर ज्ञान, दशमलव, गणित, त्रिकोणमिति, नक्षत्रों की गणना करना, दुनिया को कपड़ा पहनना भारत ने सिखाया। दुनिया में सबसे पहले जहाज भारत ने बनाया।

ये खबर भी पढ़े : सीडीओ ने की आयुष्मान कार्ड व जननी सुरक्षा योजना के कार्यों की समीक्षा 

19july6123

सह सरकार्यवाह ने कहा कि भारत के प्रत्येक गांव में विद्यालय थे। नालंदा,तक्षशिला व विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालय भारत में थे जहां अनेक देशों के विद्यार्थी पढ़ने आते थे। इस्लाम के आक्रमण ने हमारे संस्थानों को नष्ट किया। जब अंग्रेज आये तो उन्होंने भारत की शिक्षा को ही प्रतिबंधित कर दिया। देखते ही देखते भारत निरक्षर देश में बदल गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईआईटी लखनऊ के निेदेशक प्रो. अरूण मोहन शेरी ने कहा कि महामना शिक्षण संस्थान समाज को बदलने और समाज को दिशा देने का काम कर रहा है। उन्होंने उच्च शिक्षा संस्थानों में तनाव व आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में थोड़ा बदलाव की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति दुर्ग सिंह चौहान ने कहा कि शिष्टाचार की जननी माँ होती है। माता—पिता से ही बेटा सीखता है। उन्होंने कहा कि देश की समस्याओं का समाधान शिक्षा में ही है। पौराणिक संस्कारों से ही भारत खड़ा होगा। डॉ. अणिमा जामवाल ने बताया कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और भाऊराव देवरस इन दो महापुरूषों की प्रेरणा से महामना मालवीय शिक्षण संस्थान चल रहा है।

19july61234

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वान्त रंजन,लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.जेपी सैनी,प्रान्त प्रचारक कौशल,पूर्व क्षेत्र प्रचारक शिवनारायण,क्षेत्र के गौरक्षा गतिविधि के संयोजक सामाजिक सदभाव के प्रान्त प्रमुख राजेन्द्र,विभाग प्रचारक अनिल,कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो.एमएलबी भट्ट,डा.नवीन जामवाल व डा.संतोष शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कैशलेस चिकित्सा से वंचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी करेंगे आंदोलन, 7 अगस्त को लखनऊ में होगा शक्ति प्रदर्शन

देवरिया। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा में भेदभाव का आरोप लगाते हुए आंदोलन का बिगुल फूंक...
उत्तर प्रदेश 
कैशलेस चिकित्सा से वंचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी करेंगे आंदोलन, 7 अगस्त को लखनऊ में होगा शक्ति प्रदर्शन

ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण, सचिवों को सिखाई गई कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया

देवरिया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकासखंड भटनी के ब्लॉक सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी)...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण, सचिवों को सिखाई गई कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया

29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

  देवरिया। जनपद में ग्राम प्रधानों के खिलाफ लंबित जांचों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मधुसूदन...
उत्तर प्रदेश 
   29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

दवा लेने से लेकर इमरजेंसी आईडी और मेडिकल रिकॉर्ड की रख सकता हिस्ट्री आजकल स्मार्टफोन में मौजूद हेल्थ ऐप्स आपकी...
टेक-मित्र 
हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

देवरिया। नगर पंचायत बैतालपुर में लाखों रूपये की लागत से बन रहा प्राइमरी विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष महीनों से अधूरा...