नशेड़ी युवक ने फांसी लगाकर दी जान
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांदा। नशे में हंगामा मचा रहे पुत्र का पिता ने डाट दिया। इससे नाराज पुत्र ने कमरे के पंखा के हुक पर अगौछा से फांसी लगा कर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सियारपाखा गांव निवासी 30वर्षीय प्रमोद पुत्र भगवानदीन सोमवार की रात शराब के नशे में धुंत होकर घर आया और गाली गलौज करते हुए हंगामा मचाने लगा। इस पर पिता ने डाट दिया। नाराज हो वह कमरे अंदर घुस गया। पंखा की हुक पर अगौछा से फांसी लगा लिया।
सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नही निकला तो घरवालो ने कुड़ी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। दरवाजा तोड़ कर परिजन अंदर पहुंचे देखा तो उसका शव फंदे पर लट रहा था।
मौत की खबर मिलते ही घरवालो मे कोहराम मच गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता ने बताया कि प्रमोद तीन भाईयो में दूसरे नबंर का था। वह टाइल्स लगाने का काम करता था। नशे का आदी था। मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा के अलावा एक पुत्र छोड़ गया है।
टिप्पणियां