डा नीरज बोरा ने क्रांतिकारी मंगल पांडे की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
लखनऊ। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिनायक शहीद मंगल पांडेय की जयंती के पावन अवसर पर रविवार को भारतेन्दु हरिश्चंद्र वार्ड स्थित मंगल पांडेय पार्क में विधायक डा नीरज बोरा ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शहीद मंगल पांडेय का बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्र सेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा, उनके पदचिन्हों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस गौरवमयी कार्यक्रम में पूर्व पार्षद ब्रिज किशोर पांडे, पूर्व पार्षद रूपाली गुप्ता, सतीश वर्मा, सी.के वर्मा, आशुतोष सिंह, संजीव तिवारी एवं राजू सिंह सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
