लोनी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित, सियासी पारा चढ़ा—'बड़ी साजिश' का आरोप

मदन भैया का तीखा हमला—जातीय उन्माद भड़काने की कोशिश, दोषियों पर देशद्रोह लगाने की मांग; जनता से शांति बनाए रखने की अपील

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी के इंद्रापुरी इलाके में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों द्वारा खंडित किए जाने की घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण है और प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।

खतौली से विधायक मदन भैया ने इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे एक सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा कि कुछ षड्यंत्रकारी ताकतें लोनी की सामाजिक एकता और भाईचारे को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं।

विदेशों से आया चंदा, चोरी के कारण विदेश में हो रही बदनामी: अखिलेश यादव ये खबर भी पढ़े : विदेशों से आया चंदा, चोरी के कारण विदेश में हो रही बदनामी: अखिलेश यादव

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'बाबा साहेब सिर्फ किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान और संविधान के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना सीधे-सीधे देश की एकता और सामाजिक सौहार्द पर हमला है।'

जातीय उन्माद भड़काने की कोशिश

मदन भैया ने आरोप लगाया कि यह घटना सामान्य शरारत नहीं, बल्कि क्षेत्र में जातीय तनाव फैलाने की सोची-समझी साजिश है। उनके मुताबिक, ऐसे तत्व समाज को बांटकर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, लेकिन लोनी की जागरूक जनता उनके इरादों को सफल नहीं होने देगी।

जनता से शांति बनाए रखने की अपील

तनाव के बीच विधायक मदन भैय्या ने लोगों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा, 'यह समय परीक्षा का है। मैं लोनी की जनता से हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि वे शांति और भाईचारा बनाए रखें। हमेशा की तरह इस बार भी धैर्य और समझदारी से जवाब दें।'

देशद्रोह की धाराओं में कार्रवाई की मांग

विधायक ने इस कृत्य को 'अतिनिंदनीय' बताते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सामान्य नहीं, बल्कि देशद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो बढ़ते जनाक्रोश की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल, इलाके में पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है, लेकिन यह घटना एक बार फिर सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मानसून से निपटने के लिए दिल्ली सरकार अलर्ट, जलभराव रोकने को 200 टीमें तैनात

पंप चलाने के बावजूद किसी अंडरपास में पानी भरता, तो नियंत्रण कक्ष को तुरंत दे जानकारी  नई दिल्ली। मानसून के...
राष्ट्रीय 
मानसून से निपटने के लिए दिल्ली सरकार अलर्ट, जलभराव रोकने को 200 टीमें तैनात

Nissan Tecton का दमदार डिजाइन आया सामने, जानें क्यो कहते "बेबी पेट्रोल"

टेक्टॉन का डिजाइन और प्रीमियम फिनिश देता इसे विशेष पहचान  निसान ने अपनी नई एसयूवी टेक्टॉन (Tecton) की पहली झलक...
टेक-मित्र 
Nissan Tecton का दमदार डिजाइन आया सामने, जानें क्यो कहते "बेबी पेट्रोल"

अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से लिया आशीर्वाद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से लिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से लिया आशीर्वाद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से लिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश में लागू होगा वक्फ संशोधन कानून' : दानिश अंसारी

बलिया/लखनऊ।   उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी वक्फ संशोधन कानून उन्हाेंने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में लागू होगा वक्फ संशोधन कानून' : दानिश अंसारी