सीएम डैशबोर्ड व सीएमआईएस पोर्टल की डीएम ने की गहन समीक्षा

विकास कार्यों में तेजी व पारदर्शिता पर जोर

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी 24 अगस्त(तरुणमित्र)। जिले में संचालित विकास कार्यों और योजनाओं की रफ्तार को और तेज करने के उद्देश्य से डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में सीएम डैशबोर्ड व सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित सूचनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने विभागवार आंकड़ों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी योजनाओं की जानकारी की माह तक आवंटित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करते हुए संबंधित पोर्टल पर अपडेट की जाए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि शासन स्तर पर सीधे सीएमआईएस पोर्टल और सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से योजनाओं की निगरानी की जा रही है, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिन विभागों की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, वे तत्काल सुधारात्मक कदम उठाते हुए पोर्टल पर अद्यतन व सही जानकारी दर्ज करें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पर आंकड़े नियमित रूप से अपडेट रहें, ताकि जिले की रैंकिंग प्रभावित न हो।

सावन माह अंतिम सोमवार को निकलने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम एसएसपी ने किया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : सावन माह अंतिम सोमवार को निकलने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम एसएसपी ने किया निरीक्षण

उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अगले माह तक प्रत्येक विभाग की प्रगति हर हाल में सुधारनी होगी, अन्यथा संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं की जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने यह भी कहा कि सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज परियोजनाओं का निर्धारित माइलस्टोन के अनुसार प्रतिमाह प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें निर्धारित समय के अंतर्गत पूर्ण करते हुए संबंधित प्रशासकीय विभाग को  हस्तगत किया जाना सुनिश्चित करें, जो परियोजनाओं में निर्धारित समयावधि से विलंब चल रही है समुचित कारण सहित उनकी पूर्णता की तिथि संशोधित कर लिया जाए। 

सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड और सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित योजनाएं/परियोजना का माह तक आवंटित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा समय से माह के आखिरी सप्ताह तक संबंधित पोर्टल पर उनका अंकन किया जाए। विभाग वार प्राप्त मासिक अंक/आंकड़े महज नंबर नहीं, प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही का आईना हैं। अधिकारी सुनिश्चित करें कि डाटा अद्यतन और जमीनी हकीकत से मेल खाते हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही से न सिर्फ विभाग की रैंकिंग गिरेगी, बल्कि जिले की छवि भी प्रभावित होगी।

फैमिली आईडी बनाने पर फोकस करें : डीएम

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि फैमिली आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाई जाए और अधिक से अधिक पात्र परिवारों की फैमिली आईडी तैयार कराई जाए।फैमिली आईडी में डीडीओ के निर्देशन में खंड विकास अधिकारियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से फैमिली आईडी प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें।

परियोजना की निगरानी को गठित टीमें करे भ्रमण, डीएसटीओ को रिपोर्ट देने के निर्देश

परियोजना के लिए गठित टीमें नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर कार्य की प्रगति का स्थलीय सत्यापन करें। भ्रमण के दौरान सामने आने वाली कमियों, समस्याओं एवं प्रगति की स्थिति का विवरण तैयार करते हुए डीएसटीओ के माध्यम से रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि प्राप्त रिपोर्ट की नियमित समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा परियोजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

इनकी रही मौजूदगी:- डीएफओ तापस मिहिर, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, पीडी सतीश कुमार पाण्डेय, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, डीएसटीओ रत्नेश कुमार सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

राहुल गांधी हिन्दू धर्म विरोधी मानसिकता, असत्य प्रचार छोड़ें: शंकराचार्य

ज्योतिर्मठ। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मनुस्मृति संबंधी बयानों पर आज कड़ी नाराज़गी व्यक्त...
उत्तराखंड 
राहुल गांधी हिन्दू धर्म विरोधी मानसिकता, असत्य प्रचार छोड़ें: शंकराचार्य

कड़र शिवमंदिर पर सामूहिक पार्थिव रूद्राभिषेक में उमड़ी आस्था

बस्ती - सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट  द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय श्रावण महापर्व उत्सव में मंगलवार को कडऱ शिव मंदिर परिसर...
उत्तर प्रदेश 
कड़र शिवमंदिर पर सामूहिक पार्थिव रूद्राभिषेक में उमड़ी आस्था

समाजवादियों ने जयन्ती पर पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष बी.पी.मंडल को किया नमन्

बस्ती - मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता मंे  बिहार...
उत्तर प्रदेश 
समाजवादियों ने जयन्ती पर पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष बी.पी.मंडल को किया नमन्

पंजाब विधानसभा चुनाव बसपा अकेले लड़ेगी: मायावती

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि पंजाब विधानसभा का चुनाव बसपा अकेले दम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 