हीट वेव से बचाव के लिए जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी,सतर्कता बरतने की अपील

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि उ०प्र० राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा हीट वेव/लू से बचाव हेतु जनहित में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हीट वेव/लू से बचने के लिए प्रचार माध्यमों पर हीट वेव/लू की चेतावनी पर ध्यान दें,अधिक से अधिक पानी पियें,यदि प्यास न लगी हो तब भी,हल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले हल्के वस्त्र पहनें।धूप के चश्में,छाता,टोपी व चप्पल का प्रयोग करें,अगर आप खुले में कार्य करते है तो सिर,चेहरा,हाथ पैरों को गीले कपड़े से ढके रहें तथा छाते का प्रयोग करें।यात्रा करते समय पीने का पानी अपने साथ ले जाएं,ओआरएस,घर में बने हुये पेय पदार्थ जैसे लस्सी,चावल का पानी (माड़),नीबू पानी,छाछ आदि का उपयोग करें,जिससे कि शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सके।

हीट स्ट्रोक,हीट रैश,हीट क्रैम्प के लक्षणो जैसे कमजोरी,चक्कर आना,सरदर्द,उबकाई,पसीना आना,मूर्छा आदि को पहचानें,यदि मूर्छा या बीमारी अनुभव करते हैं तो तुरन्त चिकित्सीय सलाह लें,जानवरों को छायादार स्थानों पर रखें तथा उन्हें पर्याप्त पानी पीने को दें,अपने घरों,को ठण्डा रखे,पर्दे दरवाजे आदि का उपयोग करें तथा शाम/रात के समय घर तथा कमरों को ठण्डा करने हेतु इसे खोल दें,पंखे गीले कपड़ों का उपयोग करें तथा अधिक गर्मी लगने पर बारम्बार स्नान करें,कार्य स्थल पर ठण्डे पीने का पानी रखें/उपलब्ध करायें,कर्मियों को सीधी सूर्य की रोशनी से बचने हेतु सावधान करें,श्रमसाध्य कार्यों को ठण्डे समय में करने/कराने का प्रयास करें,घर से बाहर होने की स्थिति में आराम करने की समयावधि तथा आवृत्ति को बढायें,गर्भस्थ महिला कर्मियों तथा रोगग्रस्त कर्मियों पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए।

सीजीएचएस के बाद अब रेलवे फार्मासिस्ट भर्ती में बड़ा बदलाव: सुनील यादव ये खबर भी पढ़े : सीजीएचएस के बाद अब रेलवे फार्मासिस्ट भर्ती में बड़ा बदलाव: सुनील यादव

उन्होंने बताया कि हीट वेव/लू से बचाव हेतु बच्चों तथा पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में न छोड़ें,दोपहर 12 बजे से 03 बजे के मध्य सूर्य की रोशनी में जाने से बचें,गहरे रंग के भारी तथा तंग कपड़ें न पहनें,जब बाहर का तापमान अधिक हो तब श्रमसाध्य कार्य न करें,अधिक गर्मी वाले समय में खाना बनाने से बचें,रसोई वाले स्थान को ठण्डा करने के लिये दरवाजे तथा खिड़कियां खोल दें,शराब,चाय,काफी,कार्बोनेटडे साफ्ट ड्रिंक आदि के उपयोग करने से बचें क्योंकि यह शरीर में निर्जलीकरण करता हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आचार्य सुश्रुत के मार्ग पर चलें चिकित्सक, रोगियों के प्रति रखें करुणा : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर चिकित्सा के जनक माने जाने वाले आचार्य सुश्रुत को दी श्रद्धांजलि नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी...
राष्ट्रीय 
आचार्य सुश्रुत के मार्ग पर चलें चिकित्सक, रोगियों के प्रति रखें करुणा : राष्ट्रपति

जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिलाया गौ-रक्षा का संकल्प

बलरामपुर। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार को जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिलाया गौ-रक्षा का संकल्प

भारत-ब्रिटेन के बीच सीईटीए लागू, पीएम मोदी ने बताया रणनीतिक साझेदारी को मील का पत्थर

कुशल भारतीय पेशेवरों के लिए खुलेंगे नए अवसर  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक...
राष्ट्रीय 
भारत-ब्रिटेन के बीच सीईटीए लागू, पीएम मोदी ने बताया रणनीतिक साझेदारी को मील का पत्थर

दबंगों ने बीच सड़क युवक पर हमला कर काट डाले दोनों हाथ, भाजपा नेता पर आरोप

महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में पुलिस से बेखौफ दबंगों का तांडव मचाने का मामला सामने आया है। पेट्रोल...
उत्तर प्रदेश 
दबंगों ने बीच सड़क युवक पर हमला कर काट डाले दोनों हाथ, भाजपा नेता पर आरोप

युवाओं के लिए लग रहे रोजगार मेले, हो रहा कैंपस सेलेक्शन: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए लग रहे रोजगार मेले, हो रहा कैंपस सेलेक्शन: मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश

जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिलाया गौ-रक्षा का संकल्प

बलरामपुर। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार को जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिलाया गौ-रक्षा का संकल्प

दबंगों ने बीच सड़क युवक पर हमला कर काट डाले दोनों हाथ, भाजपा नेता पर आरोप

महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में पुलिस से बेखौफ दबंगों का तांडव मचाने का मामला सामने आया है। पेट्रोल...
उत्तर प्रदेश 
दबंगों ने बीच सड़क युवक पर हमला कर काट डाले दोनों हाथ, भाजपा नेता पर आरोप

युवाओं के लिए लग रहे रोजगार मेले, हो रहा कैंपस सेलेक्शन: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए लग रहे रोजगार मेले, हो रहा कैंपस सेलेक्शन: मुख्यमंत्री योगी

जालौन पुलिस ने 15 हजार के इनामी आरोपित को किया गिरफ्तार

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन की कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जालौन पुलिस ने 15 हजार के इनामी आरोपित को किया गिरफ्तार