मारपीट करने वालों पर कार्यवाही की मांग
बांदा। बीमार बच्चे की दवाई कराने गये व्यक्ति को दबंग किस्म के तीन लोगों ने रोककर जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना में बच्चे को भी चोंटे आयी हैं। पीड़ित ने एसपी से जांच कर कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार योगेन्द्र पुत्र रामबिहारी निवासी ग्राम जरोहरा थाना विसण्डा जनपद बांदा 28 जुलाई 2026 को अपने 10 महीने के बीमार बच्चे को डाक्टर को दिखाने ओरन गए थे। वहां उनके मामा से मिलने गए तो 3 लोगों ने उन्हें गाली दी, डंडे से मारा, और बच्चे को भी चोट लगी। साथ में जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले प्रत्युष त्रिवेदी बांदा में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में सक्रिय हैं। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में निरंतर कार्य करते हुए वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
