बीजेपी में विवाद: पूर्व जिला मंत्री ने जिलाध्यक्ष पर हम विस्तर होने का लगाया गंभीर आरोप

पुलिस ने मामले की गंभीरता लेते हुए शुरू की जांच

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

महोबा । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में एक बार फिर आंतरिक विवाद सामने आया है। पार्टी की पूर्व जिला मंत्री ने जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिला उपाध्यक्ष पद देने के बदले उन पर हम विस्तर होने का दबाव बनाया गया और आपत्तिजनक शर्त रखी गई।

पूर्व जिला मंत्री ने यह आरोप फेसबुक लाइव के जरिए सार्वजनिक किए। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने जिला उपाध्यक्ष पद को लेकर बातचीत की, तो उनसे ऐसी शर्तें रखी गईं जिन्हें सुनकर वह स्तब्ध रह गईं। आरोप है कि उन्हें दिल्ली और लखनऊ साथ चलने का प्रस्ताव दिया गया और असहमति जताने पर पद से हटाने या पार्टी से बाहर करने की धमकी दी गई।

एसीपी कार्यालय की नोटिस से हड़कंप, सूची में मृतकों के नाम देखकर मचा बवाल ये खबर भी पढ़े : एसीपी कार्यालय की नोटिस से हड़कंप, सूची में मृतकों के नाम देखकर मचा बवाल

उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी के दो अन्य पदाधिकारी भी उन पर दबाव बना रहे थे कि वे जिला अध्यक्ष की बात मान लें। पूर्व पदाधिकारी ने भावुक होकर कहा कि वह लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रही थीं, लेकिन जब उनके परिवार को लेकर भी धमकी दी गई, तब उन्होंने मजबूरी में सार्वजनिक रूप से यह बात सामने रखी।

दूसरी ओर, जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोप झूठे हैं और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद जिले में भाजपा के भीतर चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है और राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ईमानदारी की मिसाल: आमेर महल में मिले 1.06 लाख रुपये से भरे बैग को होमगार्ड जवान ने लौटाया

जयपुर। विश्व प्रसिद्ध आमेर महल में तैनात होमगार्ड जवान फैजल खान ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए...
राजस्थान 
ईमानदारी की मिसाल: आमेर महल में मिले 1.06 लाख रुपये से भरे बैग को होमगार्ड जवान ने लौटाया

वाराणसी में गंगा के किनारे घाटों पर फूल माला बेचने वाले बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित हुई राज्य मंत्री

वाराणसी। वाराणसी में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने शुक्रवार को गंगा नदी के किनारे घाटों पर फूल माला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा के किनारे घाटों पर फूल माला बेचने वाले बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित हुई राज्य मंत्री

उन्नाव में ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान तेज, 38 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई

उन्नाव। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी ‘मिशन सेफ फ्यूचर’...
उन्नाव में ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान तेज, 38 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई

फतेहपुर: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गोली से घायल, साथी फरार

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हाे गई। कार्रवाई में वांछित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गोली से घायल, साथी फरार

मोहम्मद सलीम का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला, महंगाई से लेकर चाय बागानों तक उठाए मुद्दे

सिलीगुड़ी। उत्तर बंगाल में मुख्यमंत्री के दौरे के बीच सिलीगुड़ी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में माकपा के राज्य...
पश्चिम बंगाल 
मोहम्मद सलीम का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला, महंगाई से लेकर चाय बागानों तक उठाए मुद्दे

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में गंगा के किनारे घाटों पर फूल माला बेचने वाले बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित हुई राज्य मंत्री

वाराणसी। वाराणसी में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने शुक्रवार को गंगा नदी के किनारे घाटों पर फूल माला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा के किनारे घाटों पर फूल माला बेचने वाले बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित हुई राज्य मंत्री

फतेहपुर: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गोली से घायल, साथी फरार

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हाे गई। कार्रवाई में वांछित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गोली से घायल, साथी फरार

जलभराव नहीं रुका तो मेट्रो का काम रुकवाऊंगा, एफआईआर भी कराऊंगा : सुरेंद्र मैथानी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में मेट्रो निर्माण के कारण यदि जनता को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जलभराव नहीं रुका तो मेट्रो का काम रुकवाऊंगा, एफआईआर भी कराऊंगा : सुरेंद्र मैथानी

अंसारी परिवार ने शहीद ब्रिगेडियर उस्मान को दी श्रद्धांजलि

मऊ। जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र स्थित बपुर गांव में देश के वीर सपूत शहीद ब्रिगेडियर उस्मान की 78वीं पुण्यतिथि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अंसारी परिवार ने शहीद ब्रिगेडियर उस्मान को दी श्रद्धांजलि