जयंती पर कांग्रेस ने टैगोर को किया याद,रचनाओं और विचारों का किया स्मरण
Published By Harshit
On
लखनऊ। महान साहित्यकार, दार्शनिक, शिक्षाविद रविंद्रनाथ टैगोर एवं गांधीवादी चिंतक, समाजसेवी तथा कांग्रेस सेवादल के संस्थापक रहे एस. एन. सुब्बाराव हार्डिकर की जयंती आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजमणि शुक्ला ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर का व्यक्तित्व अत्यंत बहुआयामी था। वे केवल कवि ही नहीं बल्कि दार्शनिक, संगीतकार, चित्रकार, नाटककार और समाज सुधारक भी थे।
उनके विचार मानवता, प्रेम, प्रकृति और विश्वबंधुत्व पर आधारित थे। वे भारतीय संस्कृति के साथ-साथ आधुनिक विचारधारा के समर्थक थे। भारत का राष्ट्रगान जन गण मन तथा बांग्लादेश का राष्ट्रगान आमार सोनार बांग्ला भी उनकी ही रचनाएँ हैं। साथ ही एस.एन. सुब्बाराव हार्डिकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं में नैतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता के लिए अनेक कार्य किए। उन्होंने जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर मानवता और राष्ट्रीय एकता में विश्वास रखते थे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक सोहिल अख्तर अंसारी, अनिल शुक्ला, शिफा खान, मो0 शमी, राकेश तिवारी, आलेख पाण्डेय सहित कई नेता मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
नवीनतम
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर 1 लाख पार, लॉकर तोड़ा-सीसीटीवी भी तोड़े
Published On
By Harshit
उमेश श्रीवास्तव
पहले दिन नहीं दिखा आदेश का असर, ग्राम सचिवालयों में नहीं पहुंचे लेखपाल
Published On
By Harshit
उमेश श्रीवास्तव
iQOO 15 भारत में लॉन्च: दमदार स्पेसिफिकेशंस और गेमिंग-फोकस्ड प्रीमियम फोन
Published On
By Harshit
iQOO ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर हाई-एंड...
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती की मौत, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो महिलाएं गिरफ्तार
Published On
By Harshit
रामनाथ सिंह
उत्तर प्रदेश
कटरा घाट पुल पर रोडवेज बस-बाइक की भीषण टक्कर, 2 गंभीर; लखनऊ रेफर
Published On
By Harshit
उमेश श्रीवास्तव
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर 1 लाख पार, लॉकर तोड़ा-सीसीटीवी भी तोड़े
Published On
By Harshit
उमेश श्रीवास्तव
पहले दिन नहीं दिखा आदेश का असर, ग्राम सचिवालयों में नहीं पहुंचे लेखपाल
Published On
By Harshit
उमेश श्रीवास्तव
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती की मौत, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो महिलाएं गिरफ्तार
Published On
By Harshit
रामनाथ सिंह
