मिट्टी का टीला ढहने से हुई मौतों पर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पीड़ितों के बीच

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने फोन पर परिजनों को बंधाया ढांढस, उचित मुआवजा व आवास की उठाई मांग

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260510-WA0020कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकथांभा में बीते दिनों मिट्टी का टीला ढहने से हुई दर्दनाक घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। हादसे में उत्तरा देवी, गीता देवी एवं अंकिता देवी की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में गांव पहुंचा और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।प्रतिनिधिमंडल ने मृतकों के परिजनों का हालचाल जाना तथा घायलों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से फोन के माध्यम से पीड़ित परिवारों की बातचीत कराई। अजय राय ने परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।इसके बाद जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने उपजिलाधिकारी मंझनपुर से वार्ता कर मृतक परिवारों को उचित मुआवजा, आवास तथा घायलों के समुचित उपचार की मांग उठाई। जिस पर उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि यह हादसा बेहद पीड़ादायक है और कांग्रेस पार्टी मृतकों के परिजनों तथा घायलों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी रहेगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित परिवारों को जल्द राहत पहुंचाई जाए ताकि उन्हें इस कठिन समय में सहारा मिल सके।प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू, रामसूरत रैदास, जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल, हेमंत रावत, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी, आलोक त्रिपाठी, अनिल सेन, इंद्रपाल रैदास, बिफई लाल, रोहित सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

निर्माण मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा किसान, प्रशासन ने शुरू कराया निर्माण कार्य 

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के शेख असरखपुर गांव में गुरुवार को चकमार्ग निर्माण...
उत्तर प्रदेश 
निर्माण मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा किसान, प्रशासन ने शुरू कराया निर्माण कार्य 

भाजपा की दक्षिण जोन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर जोर

सूरत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत दक्षिण जोन की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को सूरत भारतीय जनता...
राजस्थान 
भाजपा की दक्षिण जोन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर जोर

आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म बंटवारा 1947' की पहली झलक का टीजर रिलीज

मुंबई। आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर जारी कर दिया गया है। मोशन पोस्टर और किरदारों...
मनोरंजन 
आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म बंटवारा 1947' की पहली झलक का टीजर रिलीज

हाई मास्ट लाइट से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 13 यात्री घायल; पांच गंभीर रेफर

भरतपुर । आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर बुधवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। हलैना थाना क्षेत्र में एक स्लीपर...
राजस्थान 
हाई मास्ट लाइट से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 13 यात्री घायल; पांच गंभीर रेफर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराया

रॉटरडैम । भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2025-26 के रॉटरडैम चरण के...
खेल 
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराया

उत्तर प्रदेश

निर्माण मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा किसान, प्रशासन ने शुरू कराया निर्माण कार्य 

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के शेख असरखपुर गांव में गुरुवार को चकमार्ग निर्माण...
उत्तर प्रदेश 
निर्माण मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा किसान, प्रशासन ने शुरू कराया निर्माण कार्य 

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर का निधन, वाराणसी में हुई शोक सभा

वाराणसी । मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर के निधन के बाद वाराणसी में मुस्लिम बहुल्य इलाकों में...
उत्तर प्रदेश 
 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर का निधन, वाराणसी में हुई शोक सभा

महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर केशव प्रसाद मौर्य नेपर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वतंत्रता की चेतना को जन-जन तक पहुंचाने वाली अमर...
उत्तर प्रदेश 
महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर केशव प्रसाद मौर्य नेपर दी श्रद्धांजलि

जालौन में बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 7 बाइक सीज, 3 बुलेट के साइलेंसर जब्त

उरई । उत्तर प्रदेश के जालाैन में उरई नगर में यातायात नियमों के उल्लंघन और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों...
उत्तर प्रदेश 
जालौन में बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 7 बाइक सीज, 3 बुलेट के साइलेंसर जब्त