दुधारा पुलिस की सराहनीय पहल; जनसहयोग से ग्राम जामडीह में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीणा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन  एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबद   प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे "ऑपरेशन त्रिनेत्र" को गति देते हुए आज दिनांक 05.05.2026 को थाना दुधारा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाया गया ।

 प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा  अरविन्द शर्मा* व चौकी प्रभारी पचपोखरी उ0नि0  रामकुशल सिंह* के अथक प्रयासों एवं जनसहयोग की भावना से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जामडीह यूसूफ कमाल (पुत्र नवीउल्लाल) के विशेष सहयोग से ग्राम जामडीह में तीन सीसीटीवी कैमरे (CCTV) लगवाए गए । सुरक्षा एवं निगरानी की संवेदनशीलता को देखते हुए कैमरों को निम्नलिखित रणनीतिक स्थानों अम्बेडकर मूर्ति, आने-जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे स्थित विद्युत पोल, जामडीह तिराहा पर स्थापित किया गया है । इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक दुधारा द्वारा बताया कि सीसीटीवी कैमरे लग जाने से क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, सड़क दुर्घटनाओं एवं अपराधों पर अंकुश लगाने में काफी मदद मिलेगी । उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के इस सामाजिक सहयोग की सराहना करते हुए अन्य लोगों को भी सुरक्षा के इस महाभियान (ऑपरेशन त्रिनेत्र) से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया ।
"सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सजग नागरिकता का भी प्रमाण है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अब ग्राम जामडीह की सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे डिजिटल निगरानी में रहेगी।"

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, बड़े खुलासों के संकेत ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, बड़े खुलासों के संकेत

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

चेन लूट के आरोपित से पुलिस की मुठभेड़,घायल, साथी फरार

कानपुर। यशोदा नगर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से चेन लूट की वारदात में शामिल एक आरोपित को नौबस्ता पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेन लूट के आरोपित से पुलिस की मुठभेड़,घायल, साथी फरार

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक अब करीब, 2-3 दिन में होगी एंट्री, आज 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक अब करीब, 2-3 दिन में होगी एंट्री, आज 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मप्र में आज से ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरूआत, मुख्यमंत्री दिखाएंगे साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी

भोपाल। डिजिटल युग में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र में आज से ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरूआत, मुख्यमंत्री दिखाएंगे साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी

राज्य वित्त आयोग आज भोपाल संभाग के स्थानीय निकायों की करेगा समीक्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग आज (बुधवार को) भोपाल संभाग के दौरे पर रहेगा। आयोग नगरीय निकायों एवं पंचायती...
राज्य  मध्य प्रदेश 
राज्य वित्त आयोग आज भोपाल संभाग के स्थानीय निकायों की करेगा समीक्षा

महिला टी20 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत, पाकिस्तान को 113 रन से रौंदा

लीड्स। एलिस पेरी की शानदार अर्धशतकीय पारी और घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार देर रात महिला टी20...
खेल 
महिला टी20 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत, पाकिस्तान को 113 रन से रौंदा

उत्तर प्रदेश

चेन लूट के आरोपित से पुलिस की मुठभेड़,घायल, साथी फरार

कानपुर। यशोदा नगर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से चेन लूट की वारदात में शामिल एक आरोपित को नौबस्ता पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेन लूट के आरोपित से पुलिस की मुठभेड़,घायल, साथी फरार

योगी सरकार की सौगातः कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

चयनित अभ्यर्थियों को कृषि मंत्री, कृषि राज्यमंत्री व अधिकारियों ने दीं शुभकामनाएं
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी सरकार की सौगातः कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को परिणाम घोषित किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित पद्म पुरस्कार अलंकरण समारोह द्वितीय में...
उत्तर प्रदेश 
 राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया