जिला महिला चिकित्सालय में संयुक्त जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला का सीएमओ ने किया निरीक्षण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

प्रेम कुमार श्रीवास्तव

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जिला महिला चिकित्सालय स्थित संयुक्त जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला (आईपीएचएल) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में संचालित विभिन्न जांच व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, उपकरणों की कार्यप्रणाली तथा जांच रिपोर्टों की गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने प्रयोगशाला में उपलब्ध जांच सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। प्रयोगशाला में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर सुविधा मिले तथा जांच रिपोर्ट निर्धारित समय पर उपलब्ध कराई जाए, यह सुनिश्चित किया जाए।

उच्चाधिकारियों ने भदेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा  ये खबर भी पढ़े : उच्चाधिकारियों ने भदेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा

इस अवसर पर डॉ. राधा चौधरी द्वारा प्रयोगशाला में संचालित विभिन्न जांच प्रक्रियाओं, उपलब्ध संसाधनों एवं महिला चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला में विभिन्न प्रकार की जांचें नियमित रूप से की जा रही हैं तथा गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सालय प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी उपकरणों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा जांच कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने पर भी विशेष जोर दिया। इस दौरान चिकित्सालय एवं प्रयोगशाला से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डॉल्फिन तूफान से चीन में तबाही, शंघाई में बारिश का टूटा रिकॉर्ड

बीजिंग। जापान में भारी असर डालने के बाद डॉल्फिन तूफान ने चीन के पूर्वी तटीय क्षेत्रों में दस्तक दे दी...
अंतर्राष्ट्रीय 
डॉल्फिन तूफान से चीन में तबाही, शंघाई में बारिश का टूटा रिकॉर्ड

रायपुर: सारंगढ़ को स्वास्थ्य, शिक्षा और पशु चिकित्सा की बड़ी सौगात

रायपुर। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान जिले को स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर: सारंगढ़ को स्वास्थ्य, शिक्षा और पशु चिकित्सा की बड़ी सौगात

सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,सिविल चिकित्सालय में न्यूरो सर्जन की तैनाती के बाद पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी का...
उत्तर प्रदेश 
सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

हरीनगर की सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार को हरीनगर की सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण...
उत्तर प्रदेश 
हरीनगर की सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

लखनऊ। एनडीडी के अंतर्गत राजधानी के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को...

14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

लखनऊ। पावर कॉरपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय नें कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम...
उत्तर प्रदेश 
14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन