सीएम योगी ने 293 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा- तेजी से विकास की राह पर बलरामपुर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बलरामपुर। नौ वर्ष पूर्व जनपद बलरामपुर की पहचान देश के सबसे पिछड़े जनपदों में होती थी, लेकिन आज डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से यह जिला विकास की श्रेणी में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने यह बातें शुक्रवार को तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम चमरबोझिया में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

दो दिवसीय भ्रमण पर जनपद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपराह्न लगभग 4:30 बजे तुलसीपुर एवं गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित ग्राम चमरबोझिया में 293 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

निवेश फ्राड़ के  पीड़ितों द्वारा पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित ये खबर भी पढ़े : निवेश फ्राड़ के  पीड़ितों द्वारा पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना, मेडिकल कॉलेज, जनपद का अपना विश्वविद्यालय, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय तथा बेहतर सड़क संपर्क जैसी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं साकार हुई हैं। जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास तथा रोजगार सृजन के लिए भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के मंत्र पर कार्य करते हुए बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। प्रदेश में सुशासन और कानून व्यवस्था के बेहतर माहौल के कारण विकास को नई गति मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेटियों और व्यापारियों के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उत्तर प्रदेश आज माफिया, गुंडाराज और भय के वातावरण से मुक्त होकर विकास एवं निवेश की नई पहचान बना रहा है।

उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में नामांकन के मामले में बलरामपुर जनपद प्रदेश में अग्रणी स्थान पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में हुए कार्यों से जिले का समग्र विकास हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पौधरोपण भी किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। गन्ना विकास विभाग, सेवायोजन विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पीएम सूर्य घर योजना सहित लगभग 20 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम में जनपद के विकास कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी महाराज, जनपद प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र मिश्रा, विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक राम प्रताप वर्मा, विधायक पल्टूराम, विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह तथा शैलेश सिंह 'शैलू' सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय भ्रमण पर तुलसीपुर पहुंचे हैं। विकास परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत वहां से कार द्वारा देवीपाटन मंदिर पहुंचे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मुख्यमंत्री रात्रि में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। शनिवार प्रातः मां पाटेश्वरी का दर्शन-पूजन करने के पश्चात उनका प्रस्थान कार्यक्रम निर्धारित है।

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कॉमनवेल्थ गेम्स प्रीति और प्रिया ने मुक्कों से किया कमाल 

कॉमनवेल्थ गेम्स  : ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। 28 जुलाई को भारत...
खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स प्रीति और प्रिया ने मुक्कों से किया कमाल 

बेसन और आटे  की  वेज रोल टिक्की, चाय के साथ गर्मागरम खाएं

वेज रोल टिक्की: बारिश के दिनों में ज्यादा तला भुना खाने के लिए मना किया जाता है, लेकिन इस मौसम...
खाना पकाना 
बेसन और आटे  की  वेज रोल टिक्की, चाय के साथ गर्मागरम खाएं

एक्जिमा किन वजहों से होता है?

एक्जिमा : एक्जिमा एक ऐसी स्किन कंडीशन है जिससे त्वचा में खुजली, सूजन, ड्राई, रेडनेस और जलन की समस्या बढ़...
लाइफस्टाइल 
एक्जिमा किन वजहों से होता है?

करिश्मा कपूर अपने तलाक के पेपर्स पेश करें:सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली : उद्योगपति संजय कपूर के निधन के बाद उनकी वसीयत को लेकर चल रहा विवाद अब और गहराता जा...
मनोरंजन 
करिश्मा कपूर अपने तलाक के पेपर्स पेश करें:सुप्रीम कोर्ट

ट्रंप ,जेलेंस्की और नेतन्याहू की व्हाइट हाउस में अहम बैठक

वाशिंगटन :व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने जानकारी दी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ,जेलेंस्की और नेतन्याहू की व्हाइट हाउस में अहम बैठक

उत्तर प्रदेश

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

फिरोजाबाद,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में आटा मिलों द्वारा आटे में पत्थर का चूरा-सेल खडी पीसने की सूचना मिलने के...
उत्तर प्रदेश 
आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद  आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील

लखनऊ। विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बी0के0टी0 क्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील