गंदगी को लेकर शहर कांग्रेस ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
लखनऊ । शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप बारिश में सड़क पर कूड़े का ढेर जगह-जगह लगा हुआ है। जो पानी बरसने पर लोगों के घरों और दुकानों में जाता है जिससे गंभीर बीमारियां फैलती हैं.। नालियां भी गंदगी से बज-बजा रही हैं। नालियों की सफाई और कूड़े के जगह-जगह लगे ढेर को हटवाने की मांग किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी ने बताया कि सीतापुर रोड पर गल्ला मंडी , मोहन मीकिन मोड पर सहित कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। यदि नगर निगम ने अपना कार्य सही ढंग से प्रारंभ न किया और गंदगी की सफाई ना करवाई तो पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा की डबल इंजन की सरकार स्मार्ट सिटी और स्वच्छ भारत की बात करती है, लेकिन बारिश में अधिकांश लखनऊ के इलाकों में पानी घरों में घुस जाता है। इस अवसर पर प्रदेश सदस्यता प्रभारी नितिन शर्मा, वरिष्ठ नेता मोहम्मद नईम, राजेंद्र पांडे, किश्वर जहां, संजय श्रीवास्तव, नकी रजा, फखरुल इस्लाम, हसीन सिद्दीकी सहित कई नेता मौजूद रहे।
बसपा नेता जयविंद कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर उन्नाव से बसपा नेता जयविन्द ने सोमवार को समर्थकों के साथ सीतापुर सांसद राकेश राठौर के नेतृत्व में यहां कांग्रेस में शामिल हो गये। पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इन सभी आगंतुकों को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। उन्होंने विश्वास जताया कि जयविंद पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होने कहा कि भाजपा ने देश भर में राम के नाम को बेंचा है। राम के नाम पर तमाम राज्यों में सरकार बनाई। अयोध्या में राम के नाम पर पहले चंदा चोरी किया, फिर जमीन की खरीद में घोटाला किया और अब भगवान राम के मंदिर में चढ़ावा चोरी किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
