खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे युवक पर चढ़ाई कार, इलाज के दौरान मौत

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

महानगर थाना इलाके के निशातगंज का मामला

लखनऊ। निशातगंज इलाके में शुक्रवार रात कार के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक खाना खाने के बाद घर से बाहर टहल रहा था। पड़ोसी अपनी कार लेकर आया और पार्क करते समय युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर युवक गिर पड़ा और कार उसके ऊपर चढ़ गई।

घटना निशातगंज गली नंबर-1 की है। मृतक की पहचान अजाउर रहमान (35) के रूप में हुई। वह वेल्डिंग का काम करते थे। बड़े भाई अताउर रहमान खान ने बताया- अजाउर शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे घर से खाना खाने के बाद सिगरेट पीने के लिए पास की गुमटी पर गए थे। इसके बाद वह अनिल कुमार सिंह के घर के सामने सड़क पर टहल रहे थे। इस दौरान अनिल ने अपनी कार ग्रैंड i-10 कार यूपी 32 जेई 4578 को लापरवाही से पार्क करते समय अजाउर रहमान को टक्कर मार दी।

महापौर की मौजूदगी में इंदिरा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा ये खबर भी पढ़े : महापौर की मौजूदगी में इंदिरा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटना में कार अजाउर रहमान के सीने पर चढ़ गई। इससे सीने में गंभीर चोट आई। घटना के बाद शोर-शराबा मच गया। परिजन अजाउर को तत्काल भाऊराव देवरस अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर वहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अजाउर रहमान पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मामले में पुलिस का कहना है मुकदमा दर्ज करके आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजन शव रखकर प्रदर्शन की तैयारी में थे। पुलिस के इंटेलिजेंस से जानकारी होने पर भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद कार्रवाई का आश्वासन देते हुए परिजनों को समझाया। इस दौरान 1-2 अराजकतत्वों को भी हिरासत में ले लिया। जिससे कोई परिजनों को भड़का न सके। 

पुलिस ने अपनी निगरानी में शव को कब्रिस्तान तक पहुंचाया, जहां परिजनों से सुपुर्द-ए-खाक किया। घटना के बाद आरोपी घर में ही था। शनिवार को पुलिस उसके घर पहुंची। उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने बताया है कि दोनों का घर बिल्कुल आमने-सामने हैं। कार पार्किंग करते समय अनजाने में घटना हो गई।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

असम पुलिस ने 39.4 करोड़ रुपये का ड्रग्स किया जब्त, दो गिरफ्तार

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने पुलिस की सराहना की
राष्ट्रीय  राज्य 
असम पुलिस ने 39.4 करोड़ रुपये का ड्रग्स किया जब्त, दो गिरफ्तार

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पूरा देश उन सभी लोगों को याद कर रहा है, जिन्हें विभाजन के...
राष्ट्रीय  राज्य 
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने विभाजन से प्रभावित लोगों के साहस और संघर्ष को किया नमन, कहा- मुश्किलों से उबरकर देश की...
राष्ट्रीय  राज्य 
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीएम मोदी का संदेश

कराची में 14 अगस्त के जश्न के दौरान हवाई फायरिंग, महिला की मौत, 94 लोग घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 14 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के जश्न और आतिशबाजी के दौरान सिंध प्रांत...
अंतर्राष्ट्रीय 
कराची में 14 अगस्त के जश्न के दौरान हवाई फायरिंग, महिला की मौत, 94 लोग घायल

डीपीएल 2026: आखिरी ओवर में पुरानी दिल्ली 6 का धमाका, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया

नई दिल्ली।पुरानी दिल्ली 6 ने शानदार जुझारूपन का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में गुरुवार देर...
खेल 
डीपीएल 2026: आखिरी ओवर में पुरानी दिल्ली 6 का धमाका, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया

उत्तर प्रदेश

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

अम्बेडकरनगर,13 अगस्त 2026।यूपी हेल्थ डैशबोर्ड के माध्यम से माह मई 2026 के आंकड़ों के आधार पर जनपदों की रैंकिंग में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर पर घोर लापरवाही के कारण मरीज व उनके तीमारदार काफी परेशानी...
उत्तर प्रदेश 
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

निदेशक डॉक्टर मनीष राय ने कहा स्वर्गीय कल्पनाथ राय का सपना हुआ सरकार
उत्तर प्रदेश 
कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म