नई पोषाहार का प्रयोग करके हम कुपोषण से बच्चों को दिला सकते हैं मुक्ति - बलराम सिंह
बस्ती - सुपोषित मिशन बस्ती के 12वें दिन बाल विकास परियोजना अधिकारी विक्रमजोत, मुख्य सेविका सरिता सिंह, मुख्य सेविका तनु पांडे के साथ ग्राम पंचायत बड़ौदा के रामनगर केंद्र पर पहुंचे और वहां पर उपस्थित लाभार्थियों के समक्ष स्वास्थ्य और पोषण तथा स्वच्छता पर चर्चा की। इसके पश्चात सीडीपीओ ने नई पोषाहार से विभिन्न प्रकार की रेसिपी जो कार्यकर्तीयों ने बनाई थी, उसको सभी लोगों को टेस्ट कराया तथा खुद उसका स्वाद चखा, उपस्थित ग्राम प्रधान पूनम देवी के प्रतिनिधि अंशु द्विवेदी ने भी पोषाहार रेसिपी का स्वाद चखा।
सीडीपीओ बलराम सिंह ने बताया कि इस नई पोषाहार में सभी प्रकार की पोषक तत्व उपलब्ध हैं और इसको नियमित रूप से सेवन करने से सब प्रकार की कुपोषण की समाप्ति होती है। इसके बाद उपस्थित लाभार्थी समूह को सीडीपीओ ने पोषाहार का वितरण किया, उसके पश्चात ग्राम पंचायत बैध बढ़रिया मूडाडिहा में पांच अति कुपोषित गंभीर बच्चों के माता-पिता से स्वास्थ्य और पोषण पर चर्चा किया तथा उन बच्चों को केला, आम, बिस्कुट का वितरण किया तथा उन सभी को नए पोषाहार को भी वितरित किया। सीडीपीओ ने उनके माता-पिता से बताया की नई पोषाहार का प्रयोग करके हम कुपोषण से बच्चों को मुक्ति दिला सकते हैं। साथ ही बुधवार को सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत बुलाया गया है जहां पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और आवश्यकता अनुसार दवाई भी दी जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
