बिजनौर से लापता दोनाें छात्राएं 24 दिन बाद बरामद

फैक्ट्री में कर रहीं थीं काम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बिजनौर | उत्तर प्रदेश में जनपद बिजनौर के शहर कोतवाली पुलिस के लिए सिरदर्द बनीं 24 दिनों से लापता दो छात्राओं को आखिरकार पुलिस ने सही सलामत लुधियाना से बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने पुलिस लाइन में मंगलवार शाम प्रेस वार्ता में बताया कि दोनों छात्रा कनक व फिरदौस को लुधियाना से बरामद किया हैं। ये दोनों एक किराये का कमरा लेकर कपड़े की फैक्ट्री में काम कर रही थी।

ये दोनों लड़कियां 15 नवंबर को बिजनौर शहर कोतवाली से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर बड़े स्तर पर पुलिस टीम तलाशी अभियान में लगाई गई थी। दोनों छात्रा बिजनौर से सहारनपुर गई। वहां से बांद्रा की ट्रेन पड़कर सूरत पहुंची फिर अजमेर की ट्रेन से रतलाम उतरी। वहां से जम्मू की ट्रेन में सवार होकर लुधियाना पहुंची थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया लड़कियों के पास मोबाइल फोन नहीं होने के कारण तलाशी अभियान में काफी कठिनाई आई क्योंकि सहारनपुर से बांद्रा के बीच 66 रेलवे स्टेशन पड़ते हैं, जहां के सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए ढाई दर्जन टीमें लगाई गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस टीम लुधियाना तक पहुंची जहां से इन्हें बरामद किया गया है |

उल्लेखनीय है कि छात्रा कनक कक्षा आठवीं तथा फिरदौस कक्षा 12 की छात्रा हैं। दोनों अलग-अलग संप्रदाय की होने के कारण लोगों में तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही थी। इसी को लेकर किसान यूनियन, शिवसेना तथा ग्रामीणों ने भारी संख्या में थाने व एसपी कार्यालय और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किए थे। आन्दोलन की चेतावनी देने के बाद शिवसेना जिला प्रमुख वीर सिंह को तीन बार उनके घर में नजर बंद किया गया था |

दोनों छात्रों की बरामदगी को लेकर पुलिस पर काफी दबाव था। इस कारण पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों में यह मामला सर्वोच्च प्राथमिकता में बना रहा। दोनों छात्राओं की बरामदगी के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली है।

संघर्ष समिति ने की उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेने मांग ये खबर भी पढ़े : संघर्ष समिति ने की उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेने मांग

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भागलपुर  जनपद में नाले की उंचाई ने बढ़ाई मुश्किलें, घरों में घुसेगा पानी

भागलपुर । भागलपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों में जलजमाव से राहत दिलाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से...
बिहार 
 भागलपुर  जनपद में नाले की उंचाई ने बढ़ाई मुश्किलें, घरों में घुसेगा पानी

अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान, आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता की पूरी

धर्मशाला । कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठार गांव के युवा मरीन इंजीनियर अन्जेश जोशी ने फिलीपींस के...
उत्तराखंड 
अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान, आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता की पूरी

दर्दनाक सड़क हादसा: अरुणाचल प्रदेश में असम के पांच युवकों की मौत

सेप्पा । अरुणाचल प्रदेश के सेप्पा क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में असम के लखीमपुर जिले के पांच...
राज्य 
 दर्दनाक सड़क हादसा: अरुणाचल प्रदेश में असम के पांच युवकों की मौत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भुवनेश्वर । ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को उनके जन्मदिन पर...
राज्य 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

जोरहाट । भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक एएन-32 परिवहन विमान शुक्रवार को असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरफोर्स स्टेशन पर...
राज्य 
असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश

GIC प्रवक्ता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक

अंबेडकरनगर। जनपद के 09 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 09.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित होने वाली प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय...
उत्तर प्रदेश 
GIC प्रवक्ता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक

मसाला विनिर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी

अंबेडकरनगर।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 तथा जिलाधिकारी  द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2...
उत्तर प्रदेश 
मसाला विनिर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

अम्बेडकर नगर।आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत लोहिया भवन में जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल

जौनपुर। जिला जौनपुर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति...
उत्तर प्रदेश 
सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल