बूथों की स्थिति परखेगी भाजपा, पदाधिकारी करेंगे रात्रि प्रवास

संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक संपर्क अभियान की तैयारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कार्यकर्ताओं से संवाद कर जमीनी गतिविधियों की होगी समीक्षा

अयोध्या।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए व्यापक संपर्क एवं संवाद अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश से लेकर महानगर स्तर तक के पदाधिकारी सितंबर माह के प्रथम सप्ताह से मंडलों और शक्ति केंद्रों में रात्रि प्रवास करेंगे। प्रवास के दौरान स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद के साथ संगठन की गतिविधियों की जमीनी स्थिति की समीक्षा की जाएगी। जिसकी तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यालय सहादतगंज में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि प्रवासी पदाधिकारी बूथ पर निवास करने वाले भाजपा के प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यों की सूची की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही बूथ क्षेत्र के मठ-मंदिरों का विवरण जुटाने, सोशल मीडिया पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा होगी। भाजपा के संभावित मतदाताओं को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करने और उसका अन्य पदाधिकारियों के साथ आंकलन करने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी।

डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत ये खबर भी पढ़े : डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

प्रवास के दौरान 2017 और 2022 के विधानसभा तथा 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में बूथवार भाजपा के प्रदर्शन और वर्तमान स्थिति का तुलनात्मक ब्योरा भी तैयार किया जाएगा। इसके जरिए प्रत्येक बूथ पर पार्टी की स्थिति, मत प्रतिशत और संगठन की सक्रियता का आंकलन किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। रात्रि प्रवास के माध्यम से पदाधिकारी सीधे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर संगठन की वास्तविक स्थिति को समझेंगे। उन्होंने कहा कि प्रवास के दौरान तय किए गए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी और कमजोर बूथों को मजबूत करने के लिए आवश्यक रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, अरविंद सिंह, शशि प्रताप सिंह, हरभजन गौड, बाल कष्ण वैश्य, शिवम् शुक्ला, प्रवीण दुबे, विपिन सिंह बब्लू, स्वाती सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, कपिल देव वर्मा, मुकेश तिवारी, अमित मिश्र, जेपी श्रीवास्तव, ओमिश अग्रहरि, शुभम् श्रीवास्तव, दिनेश कन्नौजिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बेतवा समेत कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले गए, गांवों में अलर्ट

राजघाट और माताटीला समेत कई बांधों से छोड़ा गया पानी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेतवा समेत कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले गए, गांवों में अलर्ट

टी-72 और टी-90 टैंकों से सेना होगी और मजबूत, राजनाथ ने किया भूमिपूजन

मध्य प्रदेश के जबलपुर को रक्षा क्षेत्र की बड़ी सौगात 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
टी-72 और टी-90 टैंकों से सेना होगी और मजबूत, राजनाथ ने किया भूमिपूजन

कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

अमेरिका-लंदन की महिलाओं ने गणेश जी को माना भाई, भेजी राखियां

मूषक के लिए बहनों ने आसन भेजा, भगवान गणेश को 51 फीट की राखी भी चढ़ेगी उज्जैन। मध्य प्रदेश के...
मध्य प्रदेश 
अमेरिका-लंदन की महिलाओं ने गणेश जी को माना भाई, भेजी राखियां

नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

संत कबीर नगर,।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के कारण जनपद संत कबीर नगर...
उत्तर प्रदेश 
नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

उत्तर प्रदेश

बेतवा समेत कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले गए, गांवों में अलर्ट

राजघाट और माताटीला समेत कई बांधों से छोड़ा गया पानी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेतवा समेत कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले गए, गांवों में अलर्ट

कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

संत कबीर नगर,।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के कारण जनपद संत कबीर नगर...
उत्तर प्रदेश 
नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बाँधी राखी

बस्ती - विद्यालय की छात्राओं रिद्धिमा पटेल, परिधि पांडेय, दीपिका वर्मा, दिपांशी चौधरी, वैष्णवी पांडेय एवं रिद्धि पांडेय ने बस्ती...
उत्तर प्रदेश 
उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बाँधी राखी