चौक में बड़ा गबन कांड: मणप्पुरम ज्वैलर्स का 18.53 किलो सोना हड़पने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

रिटेल-थोक विक्रेताओं से मिलीभगत कर करोड़ों के आभूषण किए गायब, पुलिस ने दबोचा आरोपी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। थाना चौक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मणप्पुरम ज्वैलर्स लिमिटेड के 18.53 किलोग्राम सोने के आभूषण गबन करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमलेश दीक्षित, अपर पुलिस उपायुक्त धनंजय सिंह कुशवाहा और सहायक पुलिस आयुक्त चौक राजकुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

509 विद्युत सखियों को मिले थर्मल प्रिंटर, मौके पर मिलेगी बिजली बिल की रसीद ये खबर भी पढ़े : 509 विद्युत सखियों को मिले थर्मल प्रिंटर, मौके पर मिलेगी बिजली बिल की रसीद

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 42 वर्षीय कमल सिंह निवासी जनरेलगंज बालागंज, ठाकुरगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 21 अप्रैल 2026 को प्रेरणा स्थल से रिंग रोड की ओर जाने वाली सड़क से दबोचा।

मामले के अनुसार, 12 दिसंबर 2024 को कंपनी के जनरल मैनेजर उमेश कुमार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आरोपी ने खुदरा और थोक विक्रेताओं के साथ मिलीभगत कर 22 कैरेट शुद्धता वाले 18,531.1 ग्राम सोने के आभूषण हड़प लिए। इस संबंध में थाना चौक में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विवेचना के दौरान मामले में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गोरखपुर के प्रसिद्ध उद्यमी ओमप्रकाश जालान का निधन, मेंदाता अस्पताल में ली अंतिम सांस

गोरखपुर। गोरखपुर के प्रसिद्ध उद्यमी एवं समाजसेवी ओमप्रकाश जालान का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

झांसी में ईडी का एक्शन : सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और बिल्डर विजय सरावगी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार तड़के झांसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व गरौठा...

'अगर माइलेज घटी तो कौन देगा मुआवजा?' E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने ऑटो कंपनियों को घेरा

केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर 29 ऑटो कंपनियों से लिखित आश्वासन मांगा। दावा- 10% से ज्यादा माइलेज घटने या...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
'अगर माइलेज घटी तो कौन देगा मुआवजा?' E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने ऑटो कंपनियों को घेरा

जेपीएनआईसी बनाकर करोड़ों डकार गए अखिलेश: ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राजधानी लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेपीएनआईसी बनाकर करोड़ों डकार गए अखिलेश: ओम प्रकाश राजभर

शिक्षा समाज की आधारशिला, इसके बगैर कुछ भी हो पाना संभव नहीं : योगी आदित्यनाथ

—1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी से की धनराशि हस्तांतरित

उत्तर प्रदेश