लखनऊ चारबाग स्टेशन पर बड़ा हादसा, प्लेटफॉर्म पर गिरा टिनशेड; टीटीई समेत तीन घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ ।राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर लगा टिनशेड अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में टीटीई समेत तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब आठ बजे उस समय हुआ, जब यात्री हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। अचानक टिनशेड गिरने से वहां मौजूद यात्री उसकी चपेट में आ गए। हादसे में टीटीई भूपेंद्र सिंह के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि यात्री अभिषेक कुमार और साहिल भी घायल हो गए। दोनों यात्री हरिद्वार जा रहे थे।

फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि सभी घायलों को अजंता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर पहुंच रही हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को समय रहते रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और यात्रियों में दहशत फैल गई।

रेलवे अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए क्रेन मंगवाकर गिरे हुए टिनशेड को हटाने का काम शुरू कराया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक गिरावट नजर आ रही है। कीमत में आई कमजोरी...
कारोबार 
सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, 3 संदिग्ध उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े तीन संदिग्ध कैडरों को गिरफ्तार किया...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, 3 संदिग्ध उग्रवादी गिरफ्तार

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सक्रिय, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी