हत्या के 24 घंटे बाद रामघाट पर हुआ आजाद का अंतिम संस्कार, प्रशासन के आश्वासन पर माने परिजन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। जिले के बड़उर गांव में युवक की हत्या के बाद करीब 24 घंटे तक चले विरोध के बाद रविवार को मृतक आजाद का अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था।थाना अंतर्गत बड़उर गांव निवासी रामलखन के पुत्र आजाद की शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार शाम लगभग 6 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। उन्होंने घर के सामने शव रखकर करीब 21 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया और अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया।

रविवार सुबह तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। परिजनों का कहना था कि जब तक मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने आरोपियों के एनकाउंटर की भी मांग की।

जनता की धरोहर भारत के प्राकृतिक संसाधन-कांग्रेस  ये खबर भी पढ़े : जनता की धरोहर भारत के प्राकृतिक संसाधन-कांग्रेस

मामले की गंभीरता को देखते हुए खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों से करीब एक घंटे तक वार्ता की। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद सिंह, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, शाहगंज विधायक रमेश सिंह तथा पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ लंबी वार्ता के बाद अंततः रविवार शाम करीब 04 बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। इसके बाद रामघाट पर मृतक के पिता ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार संपन्न कराया।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में रही। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

आलापुर (अम्बेडकर नगर)।तहसील आलापुर अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरखांव (खरुवावं) गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप...
उत्तर प्रदेश 
जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोरखपुर। हैदराबाद डिवीजन के वेल्डुर्थी गुड्स शेड को 10 जून 2026 को 'एक्सक्लूसिव कंटेनर रेल टर्मिनल' के तौर पर नोटिफाई...
उत्तर प्रदेश 
वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

बोगियों में जबरन घुसकर बिक्री, आरपीएफ व वाणिज्य विभाग मौन
उत्तर प्रदेश 
गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

परमार्थ निकेतन में संत शिरोमणि कबीर दास की 628वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि 

परिवार, संस्कार, प्रेम, विश्वास और आध्यात्मिक मूल्यों का जीवंत विद्यालय
उत्तराखंड 