औरैया: वृद्ध महिला हत्याकांड का खुलासा, भतीजा गिरफ्तार, चाकू और जेवर बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में वृद्ध महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज पांच दिन के भीतर खुलासा करते हुए मृतका के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतका के कुंडल-पायल, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि 27 मई को सूरजपुर गांव स्थित एक बंद मकान में 65 वर्षीय संतोष कुमारी का शव बरामद हुआ था। सूचना मिलते ही थाना बिधूना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मृतका के पुत्र जैनेन्द्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी सूरजपुर की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों पर नजर रखी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कमलपुर नहर पटरी से टीटू उर्फ आशीष पुत्र स्वर्गीय रामकरन द्विवेदी निवासी सूरजपुर, हाल निवासी विकास नगर गुरुदेव, थाना नवाबगंज, कानपुर नगर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात कबूल करते हुए बताया कि संतोष कुमारी उसके मोहल्ले की बुआ थीं और गांव में अकेले रहती थीं। उनका पुत्र अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के विदिशा में निवास करता है।

फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, स्कूल में घुसे दो बदमाश ढेर, दो एसओजी जवान घायल ये खबर भी पढ़े : फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, स्कूल में घुसे दो बदमाश ढेर, दो एसओजी जवान घायल

आरोपी के अनुसार 25 मई को वह संतोष कुमारी के घर गया था। बातचीत के दौरान मृतका ने उसकी मां के चरित्र को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी और उसे थप्पड़ मार दिया। इससे वह बेहद आक्रोशित हो गया।

आरोपी ने बताया कि उसी रात करीब 11:30 बजे उसने कुर्सी पर बैठी संतोष कुमारी की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ पांच-छह वार कर उनकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद उसने मृतका का मोबाइल फोन बाथरूम में फेंक दिया तथा उनके कानों से कुंडल और पैरों से पायल उतार ली। इसके बाद घर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया। हत्या में प्रयुक्त चाकू उसने घर के पास स्थित एक खाली प्लॉट में छिपा दिया था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, कुंडल, पायल, नकदी और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

इस हत्याकांड के सफल खुलासे में प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक समित चौधरी, स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार, उपनिरीक्षक यतेन्द्र कुमार तथा हेड कांस्टेबल दीपेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राहुल गांधी का हिंदुत्व केवल चुनावी अवसरों तक सीमित : प्रकाश पाल

कानपुर। राहुल गांधी का हिंदुत्व केवल चुनावी अवसरों तक सीमित है, जबकि अखिलेश यादव पीडीए के नाम पर समाजवादी पार्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी का हिंदुत्व केवल चुनावी अवसरों तक सीमित : प्रकाश पाल

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में सुनवाई टली

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की अदालत में मूल वाद संख्या 9/2023 भगवान श्री बाल कृष्ण केशव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में सुनवाई टली

सीएसजेएमयू की अंतरराष्ट्रीय पुस्तक को मिली वैश्विक पहचान, वेब ऑफ साइंस में हुई अनुक्रमित : प्रो. विनय

कानपुर। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शोध एवं नवाचार संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करेगी। साथ ही साथ...
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू की अंतरराष्ट्रीय पुस्तक को मिली वैश्विक पहचान, वेब ऑफ साइंस में हुई अनुक्रमित : प्रो. विनय

राखी बाजार से महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई पहचान : जिलाधिकारी

कानपुर। महिलाओं के स्वावलंबन और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने वाले आयोजनों से समाज को नई दिशा मिलती है। अर्पिता...
उत्तर प्रदेश 
राखी बाजार से महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई पहचान : जिलाधिकारी

एसआईआर को लेकर भ्रम में न आएं, दिल्ली के किसी वैध मतदाता का वोट नहीं कटेगा : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 